
नगर पालिका ने चलाया सूअर पकड़ो अभियान, दो सैंकड़ा सूअर पकड़े
सिवनी मालवा। शासन के निर्देशानुसार स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 अंतर्गत शहर को स्वच्छ, स्वस्थ एवं सुंदर बनाने के उद्देश्य से कार्य किया जा रहा है जिसमें बानापुरा के वार्ड 1,2,3 के रहवासी क्षेत्रों से आवारा रूप से विचरण कर रहे सूअरों को अनुबंधित ठेकेदार के सहयोग से सूअर पकड़ो अभियान चलाकर लगभग 150-200 सूअरों को पकड़ कर शहर से बाहर पहुंचाया।
नपा अध्यक्ष रितेश जैन ने बताया कि उन्होंने विगत दिवसों में शहर का भ्रमण कर पाया कि शहर में सूअरों के कारण गंदगी और बीमारियां फैल रही हैं, इसकी रोकथाम एवं शहर को स्वच्छ स्वस्थ सुंदर रखने के उद्देश्य नगर पालिका के द्वारा सराहनीय पहल करते हुए सूअरों को पकड़कर शहर से बाहर भेजा गया है।
CATEGORIES Seoni Malwa News