- नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने किया निरीक्षण
इटारसी। नगरपालिका परिषद इटारसी शहर के सभी सार्वजनिक सुलभ शौचालयों की मरम्मत व रंग रोगन कराएगी जिससे इनका उपयोग करने वाले नागरिकों को यहां परेशानी नहीं उठानी पड़े। वहीं स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में नपा को अच्छे अंक भी मिल सकें।
नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने इसके लिए तैयारी शुरु की है। उन्होंने शौचालयों का निरीक्षण किया और यहां पर जरूरी चीजें ठीक करने के निर्देशित किया। नपाध्यक्ष श्री चौरे ने बताया कि शौचालयों में टॉयलेट सीट ठीक करने, बॉसवेशिन को व्यवस्थित करने के साथ ही यहां रंग रोगन करने के निर्देश स्वच्छता विभाग को दिए हैं। श्री चौरे ने बताया कि रखरखाव का अभाव निरीक्षण के दौरान नजर आया।











