श्री दादा दरबार तवानगर आश्रम में संगीतमय शिवपुराण और भजनों की प्रस्तुति होगी
इटारसी। श्री दादा दरबार आश्रम, तवानगर में संगीतमय श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन 24 फरवरी से 4 मार्च तक होगा। इस दौरान प्रतिदिन दोपहर 1 से शाम 4 बजे तक कथा चलेगी।
कथा आयोजन के पहले दिन 24 फरवरी को सुबह 10 बे शिव मंदिर प्रांगण तवानगर से कलश यात्रा निकाली जाएगी। पूर्णाहुति एवं महा प्रसादी का वितरण 4 मार्च, शनिवार को होगा। आयोजन समिति की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार 24 फरवरी को रात्रि 8 बजे से स्थानीय पुरुष भजन मंडलों और 24 फरवरी रात्रि 8 बजे से स्थानीय महिला मंडलों द्वारा भजनों की प्रस्तुति की जाएगी।
26 फरवरी रात्रि 8 बजे से महाकाल संध्या पंडित अंकित दुबे इटारसी द्वारा प्रस्तुति, 28 को रात्रि 8 बजे से प्रसिद्ध गायिका पूर्णिमा अंगले मुंबई, गुनगुन तिवारी एवं गुंजन तिवारी भोपाल द्वारा भजनों की प्रस्तुति की जाएगी। 2 मार्च को रात्रि 8 बजे से दादा जी के भजनों की प्रस्तुति भजन गायक सतीश बाथम खंडवा द्वारा की जाएगी।