---Advertisement---
IMG-20261106-WA0025
previous arrow
next arrow
IMG-20261107-WA0001
previous arrow
next arrow

वर्धमान पब्लिक स्कूल में हुआ सेमिनार मुस्कान कार्यक्रम  

By
—
On:
Follow Us

आज वर्धमान पब्लिक स्कूल में पुलिस विभाग द्वारा ‘मुस्कान कार्यक्रम’ के अंतर्गत एक सेमिनार का आयोजन किया गया। ‌जिसमें एसडीओपी वीरेन्द्र मिश्रा एवं टी आई गौरैव सिंह बुंदेला उपस्थित रहे। शाला संचालक प्रशांत जैन एवं प्राचार्य चंद्रसेन पटेल ने पुष्प गुच्छों से उनका स्वागत किया।

अतिथियों ने विद्यार्थियों को साइबर क्राइम से संबंधित जानकारी देने के साथ ही उनसे बचने के उपाय भी बताए। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि कोई अनजान ही नहीं बल्कि आपके पहचान वाले व्यक्ति भी आपके साथ फ्रॉड कर सकते है, अतः सावधान रहें।

किसी भी प्रकार का फ्रॉड होने पर 1930 नम्बर पर कॉल करके अपनी रिपोर्ट दर्ज करवाएं। इसके साथ ही गुड टच – बेड टच के बारे में समझाया तथा सोशल मीडिया का उपयोग करते हुए अनजान लोगों से सावधान रहने की सलाह दी।

Manju Thakur

मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.