इटारसी। मुस्कान संस्था (Muskan Sanstha) में कोलकाता (Kolkata) से आये प्रोफेसर मकबूल इस्लाम (Professor Maqbool Islam) एवं दिल्ली (Delhi) से डॉक्टर आनंद त्रिपाठी (Dr. Anand Tripathi) का सम्मान किया। कार्यक्रम में विधायक डॉ सीतासरन शर्मा (MLA Dr. Sitasaran Sharma) और नपाध्यक्ष पंकज चौरे (Mayor Pankaj Chaure) उपस्थित थे। मुस्कान संस्था परिवार की ओर दोनों अतिथियों का सम्मान किया। किया। विधायक डॉ शर्मा ने दोनों अतिथियों को उनके समाज में योगदान पर शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर विपिन जोशी स्मारक समिति (Vipin Joshi Memorial Committee) के अध्यक्ष रमेश साहू (Ramesh Sahu) ने बताया कि आज गौरव का दिन है, दोनों प्रोफेसर मकबूल इस्लाम जगन्नाथ भगवान के भक्त एवं 32 सालों से भगवान जगन्नाथ (Jagannath Bhagwan) प्रभु पर 65 ग्रंथ एवं 14 पुस्तक लिखी हैं। सूफी परिवार में जन्मे प्रो. इस्लाम अभी ईसाई संस्थान बांग्ला में विभाग अध्यक्ष हैं। उन्होंने पीएचडी और डी. लिट् भगवान जगन्नाथ पर ही किया है। पुरी के शंकराचार्य स्वामी नित्यानंद सरस्वती (Shankaracharya Swami Nityanand Saraswati) महाराज ने नकलेवर अवार्ड प्रदान किया है।
डॉक्टर आनंद कुमार त्रिपाठी जो विधि एवं राष्ट्रीय सुरक्षा विद्यापीठ पूर्व कुलपति राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय सहित कई संस्थाओं के प्रमुख रह चुके हैं। डॉ त्रिपाठी ने विधि की पूरी धारा को चौपाई में लिखी है। मुस्कान संस्था में आकर बच्चों को आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन देते हुए प्रोफेसर त्रिपाठी ने कहा कि हम ऐसी संस्थाओं के बारे में सुनते हैं, पर इनका संचालन करना सच में एक साहसिक कार्य होता है।
भगवान जगन्नाथ के भक्त मकबूल अंसारी ने मुस्कान परिवार को शुभकामनाएं दी। इनरव्हील क्लब की समस्त सदस्यों ने भी दोनों अतिथियों को सम्मानपत्र, शॉल, श्रीफल देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर क्लब परिवार से अध्यक्ष भागवती अग्रवाल, सचिव सविता साहू एवं मंजीत सोखी, शीतल अरोरा शोभा अग्रवाल, रत्ना अग्रवाल, रेणु कोहली, सुनीता चौरे, मनीषा साहू, सावित्री अग्रवाल उपस्थित थीं। संस्था संचालक मनीष ठाकुर ने संस्था की गतिविधियों की जानकारी दी एवं आभार सुरभि नामदेव ने किया।