---Advertisement---

मुस्लिम समाज ने भरी हुंकार, पाकिस्तान से करो हिसाब बराबर अबकी बार

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। हम हिन्दुस्तान के प्रति वफादार है, इसमें दो मत नहीं। हम यहीं जन्मे हैं, यही मरनें और इसी देश की मिट्टी में दफन भी होंगे। हम आतंकवाद का समर्थन नहीं करते, मोदी जी से गुजारिश है, कि हमारा उनको पूरा समर्थन है, पाकिस्तान से हिसाब बराकर करें। चाहे पाकिस्तान को खत्म ही क्यों न करना पड़े, आतंकवाद को खत्म करें।

यह हुंकार आज दोपहर यहां शहर के मुसलमानों ने जुमे की नमाज के बाद जयस्तंभ चौक पर रैली की शक्ल में पहुंचकर भरी। अंजुमन नुरूल इस्लाम कमेटी की जानिब से आयोजित रैली अंजुमन स्कूल से प्रारंभ हुई और विश्राम गृह के सामने से होती हुई जयस्तंभ चौक पर पहुंची। यहां सभी ने आतंकवाद का पुतला जलाया और पाकिस्तान मुर्दाबाद, हिन्दुस्तान जिंदाबाद, आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाये।

इस मौके पर अंजुमन कमेटी के सदर निसार अहमद सिद्दीकी ने कहा कि हम हिन्दुस्तान के प्रति वफादार हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से हमारी गुजारिश है कि देश की सरकार को हमारा पूरा समर्थन है, स्पष्ट संदेश है कि भले पाकिस्तान को क्यों न खत्म करना पड़े, आतंकवाद खत्म करने के लिए आगे बढ़ें। जरूरत पड़ी तो हमारा समाज सरहद पर गोल खाने के लिए जाने को तैयार है। आज हमने जुमे की नमाज के बाद यहां यह पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन किया है।

मुस्लिम समाज के वरिष्ठ सदस्य जमील अहमद ने कहा कि देश में गम और गुस्से का माहौल है। आतंकवाद के खिलाफ हमने आज अंजुमन नुरूल इस्लाम कमेटी की जानिब से जुलूस निकाला है। इसमें तमाम मस्जिदों के सदर और नमाजी एकत्र हुए हैं। हमारा हिन्दुस्तान की सरकार को खुला समर्थन है, कि पाकिस्तान जो हमारे देश में आतंक फैला रहा है, उसका खात्मा करें, हम पूरी तरह से सरकार के साथ हैं।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.