इटारसी। शुक्रवार को नर्मदापुरम जिले से पवित्र हज यात्रा पर जा रहे हाजियों के जत्थे का इटारसी स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया। मध्य प्रदेश मुस्लिम विकास परिषद के नेतृत्व में नागरिकों ने हज यात्रियों का इस्तकबाल किया। जिला उपाध्यक्ष इमाम शाह एवं नगर अध्यक्ष शेख रमजान ने हाजियों से मदीने में वतन की खुशहाली, अमन और विश्व शांति के लिए दुआ की गुजारिश की।
इस गरिमामयी अवसर पर परिषद के जिला अध्यक्ष हाजी मोहम्मद अथर खान, उपाध्यक्ष इमाम शाह, नगर अध्यक्ष शेख रमजान, नगर उपाध्यक्ष मोहम्मद आमिर, महासचिव शेख शकील, सह सचिव रफीक खान, कोषाध्यक्ष बाबू कुरेशी, संगठन सचिव नदीम कुरैशी, शेख तौसीफ एवं जिला मीडिया कॉर्डिनेटर सोहेल खान सहित बड़ी संख्या में परिषद के सदस्य एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।










