---Advertisement---

मुस्लिम समाज ने किया वसीम रिजवी का पुतला दहन

By
On:
Follow Us

इटारसी। अंजुमन नूरुल इस्लाम कमेटी (Anjuman Noorul Islam Committee) के नेतृत्व में मुस्लिम समाज नेे वसीम रिजवी का पुतला दहन किया। जिला कांग्रेस कमेटी सचिव आरिफ खान ने बताया कि वसीम रिजवी ने जो किताब लिखी है उसमें पैगंबर साहब का आपत्तिजनक फोटो बनाया है, जो बिल्कुल गलत है। इस किताब को भारत सरकार प्रतिबंधित करना चाहिए। रिजवी की इस करतूत की पूरा मुस्लिम समाज घोर निन्दा करता है।
अंजुमन कमेटी के सदर निसार अहमद सिद्दीकी ने कहा कि हिंदुस्तान बहुत प्यारा देश है और इसकी एकता को तोडऩे वालों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। सुन्नी ईदगाह मस्जिद के इमाम आज़म रजा ने कहा कि देश में सब मिल जुल कर रहे हैं। यह घटना निंदनीय है।
इस अवसर पर हाफिज शाकिर नूरी, हाफिज मुख्तार, सदर हबीब खत्री, शेख शकील, आमिर खान, शेख फारुख, सत्तार, सैयद अदनान अली, आरिफ खान चिस्ती, मोईन राईन, आमिर, फिरोज, याकूब खान, सुन्नी ईदगाह जामा मस्जिद गांधी नगर इटारसी, जामा मस्जिद इटारसी तंजीम इस्लाहुल मुस्लिमीन इटारसी के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.