---Advertisement---

मैसूर-लखनऊ कुंभ मेला विशेष ट्रेन इटारसी स्टेशन से होकर गुजरेगी

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। रेलवे कुंभ जाने वालों के लिए विशेष ट्रेनें चला रहा है। ऐसे ही मैसूर-लखनऊ कुंभ मेला विशेष ट्रेन इटारसी रेलवे स्टेशन होकर चलायी जाएगी, जो केवल एक ट्रिप चलेगी। गाड़ी संख्या 06221 मैसूर-लखनऊ कुंभ मेला विशेष ट्रेन (01 ट्रिप) भोपाल मंडल के इटारसी स्टेशन पर ठहरकर गंतव्य तक जाएगी।

गाड़ी संख्या 06221 मैसूर-लखनऊ कुंभ मेला विशेष ट्रेन 14 फरवरी 2025 शुक्रवार को मैसूर स्टेशन से सुबह 07.30 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन रात 20.50 बजे इटारसी एवं मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए तीसरे दिन शाम 16.00 बजे लखनऊ स्टेशन पहुंचेगी।

गाड़ी के हाल्ट एवं कोच संरचना

रास्ते में यह गाड़ी मंड्या, केंगेरी, क्रांतिवीरा संगोली रायन्ना (बेंगलुरु), यशवंतपुर जंक्शन, तुमकुर, अरसीकेरे जंक्शन, कडूर, चिकजाजूर जंक्शन, दावणगेरे, हरिहर, रानीबेन्नूर, हावेरी, श्री सिद्धरूधा स्वामी (हुबली) जंक्शन, धारवाड़, लोन्डा जंक्शन, खानापुर, बेलगावी, गोकाक रोड, घाटप्रभा, रायबाग, कुदाची, मिराज जंक्शन, सांगली, कराड, पुणे जंक्शन, दौंड चॉर्ड लाइन, मनमाड जंक्शन, भुसावल जंक्शन, इटारसी जंक्शन, जबलपुर, कटनी, सतना, प्रयागराज छिवकी, वाराणसी स्टेशनों पर रुकेगी। इस विशेष ट्रेन में 08 शयनयान श्रेणी, 10 सामान्य श्रेणी एवं 01 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के डिब्बे सहित कुल 21 डिब्बे होंगे।

मैसूर-टुंडला-मैसूर कुंभ मेला विशेष ट्रेन

इसी कड़ी में, गाड़ी संख्या 06217/06218 मैसूर-टुंडला-मैसूर कुंभ मेला विशेष ट्रेन (01-01 ट्रिप) चलाई जा रही है। गाड़ी संख्या 06217 मैसूर-टुंडला कुंभ मेला विशेष ट्रेन 17 फरवरी 2025 (सोमवार) को मैसूर स्टेशन से रात 21.40 बजे प्रस्थान कर, तीसरे दिन दोपहर 13.10 बजे इटारसी, चौथे दिन रात 02.05 बजे प्रयागराज एवं सुबह 09.30 बजे टुंडला स्टेशन पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 06218 टुंडला-मैसूर कुंभ मेला विशेष ट्रेन दिनांक 21 फरवरी 2025 (शुक्रवार) को सुबह 11.30 बजे टुंडला स्टेशन से प्रस्थान कर, उसी दिन रात 20.20 बजे प्रयागराज, अगले दिन सुबह 09.30 बजे इटारसी एवं मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए तीसरे दिन रात 22.00 बजे मैसूर स्टेशन पहुंचेगी।

गाड़ी के हाल्ट एवं कोच संरचना

रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में मंड्या, रामनगरम, केंगेरी, क्रांतिवीरा संगोली रायन्ना (बेंगलुरु), यशवंतपुर जंक्शन, तुमकुर, अरसीकेरे जंक्शन, कडूर, चिकजाजूर जंक्शन, दावणगेरे, हरिहर, रानीबेन्नूर, हावेरी, श्री सिद्धरूधा स्वामी (हुबली) जंक्शन, धारवाड़, अलनावर जंक्शन, लोन्डा जंक्शन, खानापुर, बेलगावी, गोकाक रोड, घाटप्रभा, रायबाग, कुदाची, मिराज जंक्शन, पुणे जंक्शन, दौंड चॉर्ड लाइन, मनमाड जंक्शन, भुसावल जंक्शन, इटारसी जंक्शन, पिपरिया, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर जंक्शन, प्रयागराज जंक्शन, फतेहपुर, गोविंदपुरी, इटावा जंक्शन स्टेशनों पर रुकेगी। इस विशेष ट्रेन में 10 शयनयान श्रेणी, 02 सामान्य श्रेणी एवं 03 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के डिब्बे सहित कुल 17 डिब्बे होंगे।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.