---Advertisement---

नगर पालिका ने गिराये पुत्री शाला और स्टेशनगंज स्कूल के जर्जर भवन

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement
  • – शहर में विभिन्न स्थानों के एक दर्जन से अधिक भवनों पर चल चुका बुलडोजर
  • – नगर पालिका ने सर्वे कराके शहर में कुल 58 जर्जर भवन चिह्नित किये थे
  • – एक दर्जन भवन मालिकों ने स्वयं तोड़ लिए, कुछ ने करा ली भवनों की मरम्मत

इटारसी। नगर पालिका के अमले ने आज रेस्ट हाउस के सामने स्थित शासकीय प्राथमिक पुत्री शाला का जर्जर भवन ढहा दिया। सीएमओ ने बताया कि इसके अलावा आज ही शासकीय स्टेशनगंज स्कूल के जर्जर भवन का हिस्सा भी ढहाया गया है।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती रितु मेहरा ने बताया कि नगर पालिका ने शहर में चिह्नित 58 जर्जर भवनों में से 13 मकान तोड़ दिये हैं, 12 भवन मकान मालिकों ने स्वयं तोड़ लिए हैं, शेष में मकान मालिकों ने मरम्मत कार्य करा लिया है, कुछ में किरायेदार और मकान मालिक का विवाद कोर्ट में है। आगे की कार्रवाई के लिए नगर पालिका ने एसडीएम को पत्र के माध्यम से सूचित कर दिया है।

सीएमओ ने बताया कि नगर पालिका ने शहर में सर्वे कराया था तो 58 जर्जर भवन पाये गये थे। सभी को नोटिस के माध्यम से सूचित किया था, कि या तो वे अपना जर्जर भवन तोड़ लें अन्यथा नगर पालिका तोड़ देगी। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने अपने भवनों की मरम्मत करा ली है। नगर पालिका की तकनीकि टीम उन भवनों का सर्वे करेगी, यदि मरम्मत में कमी मिली या वे मरम्मत के बावजूद मजबूत नहीं हुए तो फिर उन भवनों को भी तोडऩे की कार्रवाई की जाएगी।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.