---Advertisement---

नागद्वारी मेला 9 से 29 जुलाई तक पचमढ़ी में, मेला संचालन के लिए बैठक में निर्णय

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

नर्मदापुरम। प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पचमढ़ी स्थित प्राचीन नागद्वारी मंदिर परिसर में प्रति वर्ष नागपंचमी के अवसर पर आयोजित होने वाला पचमढ़ी नागद्वारी मेला इस वर्ष 19 जुलाई से 29 जुलाई 2025 तक आयोजित किया जाएगा। मेले के सफल, सुचारु एवं व्यवस्थित संचालन को लेकर अपर कलेक्टर प्रशासन एवं जिला पंचायत सीईओ सोजान सिंह रावत की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक का आयोजन किया।

बैठक में पचमढ़ी मेला समिति के सभी शासकीय अधिकारी कर्मचारी, अशासकीय सदस्य आदि उपस्थित रहे। बैठक के दौरान श्री रावत ने मेले की समस्त व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की तथा मेले से संबंधित सुविधाओं और समस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि मेले में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा समस्त विभागीय अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का समयबद्ध निर्वहन सुनिश्चित करें।

बैठक में यातायात व्यवस्था, पेयजल, स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवाएं, भक्तों की सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था एवं आपातकालीन प्रबंधन की गहन समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेले के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं पर्यटक उपस्थित रहते हैं, ऐसे में सभी व्यवस्थाएं सुनियोजित एवं प्रभावी रूप से लागू की जाएं। नागद्वारी मेले के दौरान इस बार साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। साथ ही ड्रोन का उपयोग कर मेले की व्यवस्थाओं को सुचारू रखा जाएगा।

मेला अवधि में मेला स्थल पर चौबीस घंटे दो एम्बुलेंस जिप्सी की सुविधा भी रहेगी। श्री रावत ने सर्व संबंधितो को निर्देशित किया कि सभी श्रद्धा भाव से अपने कर्तव्य का निर्वहन करें। श्री रावत ने उपस्थित सभी अधिकारियों, मेला समिति सदस्यों एवं सेवा मंडल पदाधिकारियों से कहा कि पचमढ़ी नागद्वारी मेला क्षेत्र की धार्मिक आस्था का प्रतीक है, अत: सभी के सहयोग से इसे शांतिपूर्ण, स्वच्छ और सुव्यवस्थित रूप से आयोजित किया जाए।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.