इटारसी। नूरानी मस्जिद (Noorani Mosque) के बाजू वाली नाली चोक हो जाने से यहां की सड़क पर पानी फैल गया जिससे लोगों को गंदगी से होकर गुजरना पड़ रहा है। यहां के रहवासियों ने बताया कि कुछ लोगों ने यहां नाली पर पक्का अतिक्रमण कर रखा है जिससे नालियां साफ नहीं हो पाती है और चोक हो जाने से इस तरह की स्थिति बन जाती है। यहीं नाली के साइड में नल लगा है जिससे लोग पानी भरते हैं। सड़क पर पानी भरने से वह नल भी इसी गंदगी की चपेट में आ गया है।
यहां के निवासी राकेश वर्मा ने बताया कि वार्ड 24 नूरानी मस्जिद के बाजू वाली गली में गंदगी फैल रही हे। दरअसल यहां कुछ लोगों ने नालियों पर पक्का अतिक्रमण कर रहा है। उन्होंने नगर पालिका सीएमओ (Nagarpalika CMO)और एसडीएम से यहां ध्यान देकर यहां के लोगों को इस गंदगी से निजात दिलाने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने सोशल मीडिया पर भी गंदगी के फोटा और वीडियो पोस्ट किये हैं। सीएमओ पटले तक यह वीडियो और फोटो पहुंच चुके हैं, उन्होंने इस समस्या के निदान का आश्वासन दिया है।












