इटारसी। नामदेव समाज विकास परिषद और नामदेव युवा परिषद के तत्वावधान में समाज के पदाधिकारियों की बैठक का आयोजन सेवानिवृत्त शिक्षक रामचरण नामदेव के निवास पर किया गया।
बैठक में समाज के सदस्यों ने आजादी के अमृत महोत्सव के तहत देश में चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान में सहभागी बनने पर सहमति दी। नामदेव समाज ने 13 अगस्त से 15 तक इस अभियान के तहत नामदेव समाज के हर सदस्य के घर पर तिरंगा झंडा लगाने का निर्णय लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हर घर तिरंगा अभियान का आयोजन किया जा रहा है जिसके तहत 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर पर तिरंगा झंडा लगाने के लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। इस अभियान से प्रभावित होकर नामदेव समाज ने इस अभियान में सहभागी बनने का निर्णय लिया है। नामदेव समाज के सदस्यों ने कहा कि ये हमारे देश के लिए गौरव का पल है जब हम आजादी की 75 वीं वर्षगांठ मना रहे हैं।
इस अभियान से जुड़कर नामदेव समाज भी इसमें अपना अंजलि भर सहयोग प्रदान करेगा और अन्य लोगों से भी अपील करेगा कि वे भी अपने घरों पर प्राथमिकता से तिरंगा झंडा लगाएं ताकि हमारी एकता का संदेश पूरी दुनिया में प्रचारित हो। बैठक में नामदेव समाज विकास परिषद के सचिव रामचरण नामदेव ने कहा कि नामदेव समाज देश मे चलाये जा रहे हर घर तिरंगा अभियान में शामिल होगा। नामदेव समाज के हर घर पर तिरंगा झंडा फहराने के लिए समाज के पदाधिकारी जागरूकता करेंगे। समाज के हर सदस्य अपने आसपास के लोगों को भी हर घर तिरंगा अभियान में जुडऩे के लिए प्रेरित करेंगे। बैठक में नामदेव समाज विकास परिषद अध्यक्ष देवेंद्र जनोरिया ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान से जुडऩा नामदेव समाज के लिए भी गौरव की बात है। इस अभियान में समाज ज्यादा से ज्यादा सदस्यों को जोडऩे के लिए प्रयास करेगा। बैठक में समाज के जिलाध्यक्ष डॉ रमेश नामदेव ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट राजेश नामदेव, नामदेव युवा परिषद अध्यक्ष राहुल शरण, पूनमचंद नामदेव, शिवदयाल नामदेव, गोहरपाल नामदेव, वैभव शरण आदि मौजूद थे।
नामदेव समाज भी बनेगा हर घर तिरंगा अभियान में सहभागी


Rohit Nage
रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।
Advertisement









