---Advertisement---

अलर्ट मोड में नपा, सीएमओ ने दिए बाढ़ राहत शिविरों में व्यवस्था करने के निर्देश

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement
  • नगर में समुचित व्यवस्था बनाने में जुटा नपा का अमला

नर्मदापुरम। बारिश के चलते नगरपालिका अधिकारी एवं कर्मचारी अलर्ट मोड में हैं। बांधों के पानी के कारण नर्मदा का जल स्तर भी बढ़ रहा है। नगर में जल भराव की स्थिति को देखते हुए बरसते पानी में कर्मचारियों द्वारा विभिन्न स्थानों से नाले नालियों की सफाई की गई तथा जल निकासी सुचारू की गई। ओवर फ्लो होने वाले नालों पर बेरिकेडिंग की जा रही है। साथ ही बढ़ते जल स्तर को देखते हुए निचले क्षेत्रों में मुनादी कराई जा रही है।

बाढ़ राहत शिविरों में व्यवस्थाएं /\’;[p

कार्यालय अधीक्षक योगेश सोनी ने बताया कि नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले के निर्देश पर बाढ़ राहत शिविर बनाए गए हैं। शिविरों में विद्युत व्यवस्था, पेयजल एवं साफ सफाई की व्यवस्था की गई है। श्री सोनी ने बताया कि नगरपालिका के अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूटी बाढ़ राहत शिविरों में लगाई गई है। सीएमओ ने निर्देश दिए हैं कि बाढ़ राहत शिविरों में साफ सफाई व्यवस्था, लाइट व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था करें। साथ ही निचली बस्ती क्षेत्र में मुनादी कराएं। नगरपालिका द्वारा नगरीय क्षेत्र में ओवर फ्लो होने वाले नालों पर सुरक्षा की दृष्टि से बेरिकेटिंग की गई है। वहीं सेठानीघाट पर बेरीकेटिंग कर बाढ़ राहत केंद्र से मुनादी कराई जा रही है।

नाले नालियों की सफाई

स्वच्छता निरीक्षक अनुराग तिवारी ने बताया कि लगातार नाले नालियों की सफाई कर जल निकासी की व्यवस्था की जा रही है। साथ ही वार्ड नंबर 22 में नाले नालियों की सफाई गई और लगातार बाजार क्षेत्र में निरीक्षण कर जहां भी जल भराव की समस्या थी उसका समाधान किया जा रहा है।

पशुओं को छोड़ रहा गोशाला

गगन सोनी ने बताया कि लगातार नगर भ्रमण का बेसहारा मवेशियों की सर्चिंग की जा रही है। जो भी मवेशी मिल रहे हैं उन्हें बाईखेड़ी स्थित गोशाला में भेजा रहा है। साथ ही पशु पालकों को अपने पशु बांधकर रखने की हिदायत भी दी जा रही है।

यहां बनाए गए हैं बाढ़ राहत शिविर

नर्मदा महाविद्यालय, एसएनजी स्कूल, साधुवासी स्कूल ग्वालटोली, साहू धर्मशाला बसंत टाकीज, श्रमिक कल्याण केंद्र एसपीएम, नालंदा स्कूल ग्वालटोली, ज्ञानोदय स्कूल बीटीआई, विंध्यवासनी स्कूल मालाखेड़ी आदि स्थानों पर बाढ़ राहत शिविर बनाए गए हैं। नपा के अधिकारी कर्मचारियों को बाढ़ राहत शिविरों में मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए हैं।

सावधान रहें सुरक्षित रहें

नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव ने नगर के नागरिकों से आग्रह किया है निचले क्षेत्रों में जल भराव की समस्या उत्पन्न होती है तो वे अपने आसपास बनाए गए बाढ़ राहत शिविरों में जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि नर्मदा नदी एवं अन्य सहायक नदियों के जल संग्रहण क्षेत्र में भारी वर्षा होने के कारण बांधों के जलद्वारों से सतत पानी निकासी की जा रही है। जिसके कारण मां नर्मदा का जल स्तर बढ़ सकता है। निचले क्षेत्र के सभी नागरिकों से आग्रह है कि वे सतर्क रहें।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.