मुंबई। बॉलीवुड में ड्रग्स का महाजाल अभी खत्म नही हुआ है। यहां फिर एक ओर मामला सामने आया है। एक्टर शाहरूख खान के बेटे को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (Narcotics Control Bureau) ने रविवार को अरेस्ट किया है। एनसीवी ने इससे पहले उन्हें हिरासत में लेकर करीब चार घंटे तक पूछताछ की। पूछताछ के बाद उसे मेडिकल टेस्ट के लिए जेजे हॉस्पिटल में लाया गया थी। इतना ही नहीं शाहरूख खान के बेटे आर्यन के साथ अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमीचा को भी लाया गया। इन तीनों का मेडिकल टेस्ट हुआ फिर इन्हें वापस एनसीवी (NCB) के ऑफिस लाया गया। बताया जा रहा है कि इसमें 2 लड़कियों समेत 5 लोग अब भी हिरासत में हैं। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि उन्होंने ड्रग्स ली थी या नहीं।
क्रूज पर चल रही थी पार्टी
जिस वक्त एनसीवी ने छापा मारा था उस समय यह ड्रग्स पार्टी मुंबई के पास ‘कॉर्डेलिया द इम्प्रेस’ क्रूज पर चल रही थी। बताया जा रहा है कि इसमें करीब 600 लोग शामिल थे। और उसी क्रूज में शाहरूख (Sharukh khan) का बेटा आर्यन भी शामिल था।
इन्हें बुलाया पूछताछ के लिए
1) मुनमुन धमीचा 2) नुपुर सारिका 3) इस्मीत सिंह 4) मोहक जसवाल 5) विक्रांत छोकर 6) गोमित चोपड़ा 7) आर्यन खान 8) अरबाज मर्चेंट।
NDPS की धारा 27 (A) के तहत गिरफ्तारी
आर्यन समेत तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी NDPS की धारा 27 (A) के तहत हुई है। नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस एक्ट, 1985 (NDPS) नशीली दवाओं से जुड़ा सख्त कानून है। इसकी धारा 27 के तहत, अगर कोई नारकोटिक ड्रग्स लेता है, तो यह भी दंडनीय अपराध है। इस धारा के क्लॉज (A) में कहा गया है कि कोकीन, मॉर्फीन जैसे नारकोटिस ड्रग्स का सेवन करने का दोषी पाए जाने पर एक साल की सजा या 20 हजार रुपये का जुर्माना या फिर दोनों एक साथ हो सकते हैं।









