---Advertisement---

[adrotate banner="7"]

नर्मदा अपना अस्पताल ने लगाया निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement
  • 172 मरीज़ों की हुई निशुल्क जांच, समाज ने माना डॉ राजेश शर्मा का आभार

इटारसी। आज बुंदेलखंडी जिझौतिया ब्राह्मण कल्याण समिति इटारसी द्वारा नर्मदा जीवन दायिनी व नर्मदा अपना अपना अस्पताल नर्मदापुरम के सहयोग से सुहाग मैरिज हॉल में नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया। शिविर में हड्डी एवं जोड़ रोग, ब्लड प्रेशर, शुगर, माईग्रेन, नेत्र रोग, महिला एवं प्रसूति रोग व अन्य मौसमी बीमारियों से पीडि़त 172 से अधिक मरीजों को निशुल्क परामर्श दिया गया।

इस अवसर पर समाज के प्रवक्ता सुभाष पटेरिया ने कहा कि डॉ राजेश शर्मा निरंतर पीडि़त मानवता की सेवा में लगे हैं। वे न केवल अपने संस्थान से निशुल्क ओपीडी की सुविधा आमजन को दे रहे हैं बल्कि चिकित्सा आपके द्वार के विचार को साकार करते हुए इस प्रकार के निशुल्क कैम्प भी लगा रहे हैं। समाज के एक आग्रह पर डॉ राजेश शर्मा ने इस शिविर की व्यवस्था कर दी। नर्मदा अपना अस्पताल के मीडिया प्रभारी मनोज सारन ने बताया कि मौसमी बीमारियों को देखते हुए डॉ राजेश शर्मा के निर्देश पर नर्मदा अस्पताल ने यह निर्णय लिया कि हम फ्री ओपीडी की सुविधा के साथ अनेक संस्थानों के सहयोग से पूरे इटारसी नर्मदापुरम क्षेत्र में बड़ी संख्या में इस प्रकार के फ्री हेल्थ कैम्प लगाएंगे। इस हेतु अन्य सामाजिक संस्थाएं संपर्क कर सकती हैं।

कैम्प में हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ. वीरेंद्र राजपूत, जनरल सर्जन डॉ प्रणय चौबे, मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. सौरभ पाठक, जनरल फिजिशियन डॉ. आयुष परसाई जनरल फिजिशियन, डॉ. अनुभा भटनागर महिला एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ रोग डॉ प्रेसी येसुदास, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ उदित, जनरल फिजिशियन डॉ संदीप सुनोरिया उपस्थित रहे। बुंदेलखंडी जिझौतिया ब्राह्मण कल्याण समिति इटारसी की ओर से समाज के अध्यक्ष पंडित अनिल दीवान, सचिव सुशील शर्मा ,समाज प्रवक्ता शुभाष पटेरिया, उपाध्याय ओमप्रकाश दुबे, उपाध्यक्ष विजय दुबे, मनोज तिवारी, कोषाध्यक्ष संदेश रिछारिया सह सचिव, हेमन्त मिश्रा ,सह सचिव अनिल सोनकिया, अध्यक्ष महिला मंडल श्रीमती मंगला शर्मा, सचिव श्रीमती दुर्गा तिवारी, उपाध्यक्ष श्रीमती उमा सोनी, उपाध्यक्ष शकुंतला आचार्य, सह सचिव श्रीमती नीतू दुबे ने शिविर के आयोजन हेतु व्यवस्थाएं की।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.