---Advertisement---

इंटर क्लब टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में नर्मदा क्रिकेट एकेडमी की एकतरफा जीत

By
On:
Follow Us

नर्मदापुरम। संभाग क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में शुक्रवार से एमपीसीए ग्राउंड पर इंटर क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज हुआ। एसोसिएशन के मानसेवी सचिव प्रदीप तोमर ने बताया कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य जिले में क्लब क्रिकेट संस्कृति को बढ़ावा देना और स्थानीय प्रतिभाओं को निखारना है। टूर्नामेंट के उद्घाटन अवसर पर एमपीसीए प्रबंध समिति के सदस्य अनुराग मिश्रा ने खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि संभाग में क्रिकेट के स्तर को सुधारने और खिलाडिय़ों को मैच अभ्यास देने के लिए यह एक महत्वपूर्ण कदम है। इस प्रतियोगिता में संभाग के 12 पंजीकृत क्लब हिस्सा ले रहे हैं, जिन्हें 4 अलग-अलग पूल में विभाजित किया गया है।

नर्मदा क्रिकेट एकेडमी की एकतरफा जीत

प्रतियोगिता का पहला मुकाबला नर्मदा क्रिकेट एकेडमी, नर्मदापुरम और राजेंद्र क्रिकेट क्लब, इटारसी के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नर्मदा एकेडमी ने शानदार प्रदर्शन किया और 8 विकेट खोकर 375 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर अपनी पारी घोषित की। टीम की ओर से तनिष्क रघुवंशी ने 120 रनों की शतकीय पारी खेली, जबकि आरफ कुरैशी ने 95, निखिल गुर्जर ने 47 और युवराज मेहर ने 34 रनों का योगदान दिया। राजेंद्र क्लब की ओर से गेंदबाज दक्ष चौरे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 विकेट झटके, लेकिन वे विपक्षी टीम के स्कोर को रोकने में सफल नहीं हो पाए।

गेंदबाजों का दबदबा और प्रतियोगिता का स्वरूप

लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजेंद्र क्रिकेट क्लब की टीम नर्मदा एकेडमी के धारदार गेंदबाजी आक्रमण के सामने टिक नहीं सकी और पूरी टीम महज 75 रनों पर सिमट गई। नर्मदा एकेडमी के गेंदबाज निखिल गुर्जर ने घातक गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट लिए, वहीं मुरली रघुवंशी ने 3 और युवराज मेहर ने 1 विकेट प्राप्त किया। पहली पारी में 300 रनों की भारी बढ़त के आधार पर नर्मदा एकेडमी को विजेता घोषित किया गया। मैच का संचालन अंपायर नितेश राजपूत व आदित्य राजपूत और स्कोरर मनोहर बिल्थरिया ने किया। आगामी दिनों में चारों पूल की टॉप टीमों के बीच सेमीफाइनल और फिर फाइनल मुकाबला खेला जाएगा, जिसमें विजेता को 50,000 रुपये और उपविजेता को 30,000 रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.