---Advertisement---
IMG-20261106-WA0025
previous arrow
next arrow
IMG-20261107-WA0001
previous arrow
next arrow

नर्मदा भक्त दादा गुरूजी ने किया नर्मदा महाविद्यालय में पौधरोपण

By
—
On:
Follow Us

नर्मदापुरम। एक पेड़ मां के नाम अभियान नगरपालिका परिषद द्वारा लगातार चलाया जा रहा है। नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव के निर्देश पर नगरपालिका द्वारा वार्डवार पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अहम भूमिका निभाई जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा अनुरूप एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत आज प्रसिद्ध संत नर्मदा भक्त दादा गुरूजी द्वारा प्रधानमंत्री उत्कृष्ट नर्मदा महाविद्यालय परिसर में पौधरोपण किया गया।

इस अवसर पर उनके साथ विधायक डॉ सीताशरण शर्मा, राज्यसभा सांसद माया नारोलिया, नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव सहित भाजपा नेता जिला उपाध्यक्ष राजेश तिवारी, गोकुल पटेल, विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव, मंडल अध्यक्ष रूपेश राजपूत, राहुल सोलंकी, पूर्व मंडल अध्यक्ष रोहित गौर, पूर्व जनपद अध्यक्ष संगीता सोलंकी, जिला मीडिया प्रभारी अमित माहाला सहित अनेक भाजपा नेता और मां नर्मदा के भक्तगण उपस्थित थे।

इस अवसर पर नपाध्यक्ष श्रीमती यादव ने कहा कि हमारी परिषद द्वारा लगातार पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कार्य किया जा रहा है। हम वार्डवार पौधरोपण कर नागरिकों को पर्यावरण संवर्धन हेतु जागरूक कर रहे हैं। हमारी परिषद हमारे वरिष्ठ नेतागणों के मार्गदर्शन में कार्य कर रही है। उन्होंने नागरिकों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि प्राचीन समय से ही हमारे प्रसिद्ध संत महात्मा हमारे मार्गदर्शक रहे हैं।

हमारे समूचे धार्मिक ग्रंथ पर्यावरण और जैवविविधता से संबंधित हैं। जिसमें हर प्राणी, हर वनस्पति और हर वस्तु की किसी न किसी रूप में उनके संरक्षण के लिए पूजन किया जाता रहा है। ऐसा कोई भी हमारा धार्मिक ग्रंथ नहीं है जिसमें पर्यावरण संरक्षण की बात न लिखी गई हो। सभी नागरिकों से आग्रह है कि पर्यावरण के संरक्षण हेतु एक पौधा अवश्य लगाएं।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.