नर्मदा काव्यभिनंदनम सम्पन्न

नर्मदा काव्यभिनंदनम सम्पन्न

होशंगाबाद। स्थानीय शिव संकल्प साहित्य परिषद के तत्वावधान में नर्मदा काव्याभिनंदनम (Narmada Kavibhinandanam) सम्पन हुआ। साहित्यकार प्रो. कृष्ण गोपाल मिश्र, बाबूलाल खण्डेलवाल, शशिकांत मालवीय,यतीन्द्र अत्रे, आदित्य उपाध्याय, कृष्ण स्वरूप शर्मा, की विशेष उपस्थिति में एवं साहित्यकार हरिवल्लभ शर्मा की अध्यक्षता में इस बार कृति सम्मान के अंतर्गत तुलसी मानस भारती के लिए देवेंद्र रावत को राजकुमारी स्मृति सम्मान, अदिज्ञान मुम्बई के लिए जीत सिंह चौहान को नर्मदा प्रसाद मालवीय स्मृति सम्मान, रंग संस्कृति भोपाल के लिए वन्दना अत्रे को शकुंतला यादव स्मृति सम्मान, गीत अंजुरी (गीत संग्रह) के लिए सीमा हरि शर्मा को गीता शर्मा स्मृति सम्मान, के अंतर्गत पुस्तकें एवं सम्मान निधि भी प्रदान की गई। साथ ही मनोज जैन मधुर, संजीव वर्मा सलिल, रमेश तिवारी, हरि वल्लभ शर्मा, डॉ. गीता गीत, सन्त कुमार सन्त, महेश सोनी, राजेन्द्र गट्टानी, आत्माराम यादव, अशोक धमेनिया, बालपुरी गोस्वामी, उदित द्विवेदी, प. अनिल रिछारिया, प. हरीश गोस्वामी वशिष्ठ, डॉ. सीमा गौर, हरगोविंद मालवीय, नीलू परसाई, पूना मौर्य, आदि अनेक प्रतिभाएं सम्मानित की गईं। काव्य गोष्ठी में प. गिरि मोहन गुरु, कृष्ण स्वरूप शर्मा, जगदीश वाजपेई, किशोर नाविक, आलोक शुक्ला, मधुरम सारथी, सुनीता परसाई ने भी काव्य पाठ,  आभार माना प. अखिलेश गुरु ने किया।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!