हरदा जिले में एक दिन में 20 रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव

हरदा जिले में एक दिन में 20 रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव

हरदा। कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। हर दिन जिले में कोरोना मरीजों(Corona patients) की संख्या बढ़ रही है। जिले में बुधवार को 20 रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव मिली है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. किशोर कुमार नागवंशी(Dr. Kishore Kumar Nagvanshi) ने बताया कि आज 19 अगस्त को भोपाल एम्स से सुबह 20 सेम्पल की रिर्पोट प्राप्त हुई है। जिनमें से 20 रिर्पोट कोरोना पॉजिटिव प्राप्त हुई है। जिनमें वार्ड नम्बर 09 हरदा निवासी 40 वर्षीय महिला, बायपास रोड हरदा निवासी 26 वर्षीय पुरूष एवं 24 वर्षीय महिला, वार्ड नम्बर 06 खिरकिया निवासी 49 वर्षीय पुरूष, 70 वर्षीय महिला एवं 29 वर्षीय पुरूष, वार्ड नम्बर 11 छीपावड निवासी 10 वर्षीय बालिका एवं 20 वर्षीय पुरूष, झाडबीड़ा निवासी 60 वर्षीय पुरूष एवं 45 वर्षीय महिलाए वार्ड नम्बर 08 खिरकिया निवासी 34 वर्षीय महिला, 32 वर्षीय महिला, 48 वर्षीय महिला एवं 50 वर्षीय महिला, मकडाई सिराली निवासी 23 वर्षीय पुरूष, छीपावड निवासी 54 वर्षीय पुरूष एवं 40 वर्षीय पुरुष, डोलरिया निवासी 45 वर्षीय पुरूष, सोनतलाई निवासी 19 वर्षीय पुरूष, रहटगांव निवासी 50 वर्षीय महिला शामिल है।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!