बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंचीं रिया, सुशांत की बहन के खिलाफ दिया बयान

बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंचीं रिया, सुशांत की बहन के खिलाफ दिया बयान

मुंबई। एनसीबी की पूछताछ के बाद रिया चक्रवर्ती सीधे बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंची। जहां उन्होंने सुशांत की बहन प्रियंका के खिलाफ अपने बयान दर्ज कराए। जानकारी के अनुसार रिया चक्रवर्ती के मुताबिक 8 जून को सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका ने अपने भाई को गैरकानूनी तरीके से दवाएं लेने की सलाह दी थी। रिया ने प्रियंका पर आरोप लगाया कि उन्होंने सुशांत को गैरकानूनी ढंग से दवा का पर्चा भेजा। इसके 5 दिन बाद सुशांत की मौत हो गई। रिया चक्रवर्ती ने बांद्रा पुलिस स्टेशन में प्रियंका के खिलाफ एफआईआर की

19 पॉइंट में रखी थी अपनी बात
रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका सिंहए दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल के डॉण् तरुण कुमार व अन्य के खिलाफ जालसाजी, एनडीपीएस एक्ट और टेलीमेडिसिन प्रैक्टिस गाइडलाइंस.2020 के तहत एफआईआर दर्ज कराई है।
रिया ने यह एफआईआर 8 जून को प्रियंका द्वारा सुशांत को वॉट्सऐप पर भेजे गए दवाओं के पर्चे को लेकर की है। उनका आरोप है कि यह पर्चा मिलने के 5 दिन बाद सुशांत की मौत हो गई। रिया सोमवार को एनसीबी दफ्तर से पूछताछ के बाद सीधे बांद्रा पुलिस स्टेशन गईं और यहां बयान दर्ज करवाया। करीब 6 घंटे रिया बांद्रा पुलिस स्टेशन में रही।

सुशांत के पिता के वकील ने कहा. हम सुप्रीम कोर्ट जाएंगे
रिया के बांद्रा में केस दर्ज कराने पर सुशांत के पिता के वकील विकास सिंह ने कहा. यह इस मामले का अधिकार क्षेत्र मुंबई पुलिस के पास रखने की कोशिश हैए जबकि सुप्रीम कोर्ट जब यह कह चुकी है कि सुशांत सिंह मामले में हुई शिकायतों की जांच सीबीआई करेगी। बांद्रा पुलिस शिकायत को मंजूर करती है तो यह सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अवहेलना और अदालत की अवमानना होगी। अगर बांद्रा पुलिस इसमें जांच करती है तो हम सुप्रीम कोर्ट जाएंगे।

बाइपोलर डिसऑर्डर से जूझ रहे थे सुशांत, रिया
रिया ने एफआईआर में लिखा है कि सुशांत कई तरह की मानसिक बीमारियों से जूझ रहे थे और उनका इलाज चल रहा था। उनके मुताबिकए कई मशहूर डॉक्टर्स ने उन्हें बाइपोलर डिसऑर्डर होने की बात कही थी। रिया का आरोप है कि सुशांत दवाएं लेने के मामले में अनुशासन का पालन नहीं करते थे और कभी भी इन्हें बंद कर देते थे।

 

प्रियंका के मैसेज देखकर मैं हैरान रह गई थी
एक्ट्रेस के मुताबिक, दिसंबर 2019 से 8 जून 2020 तक वे सुशांत के साथ रहीं। वे लिखती हैं. 8 जून की सुबह जब मैं उठी तो देखा कि सुशांत फोन पर व्यस्त थे। मैंने चैक किया तो उन्होंने वो मैसेज दिखाएए जो उन्होंने अपनी बहन प्रियंका के साथ एक्सचेंज किए थे। मैं हैरान थी कि प्रियंका ने उन्हें दवाओं की एक लिस्ट भेजी थी। मैंने सुशांत को समझाया कि बीमारी की गंभीरता और पहले से डॉक्टर्स द्वारा दी गई दवाओं को ध्यान में रखते हुए उन्हें दूसरी दवाएं नहीं लेना चाहिए।

डॉ. कुमार ने गैरकानूनी तरीके से दवा लिखीं
रिया के मुताबिक, सुशांत ने अपनी बहन से कहा था कि वे बिना डॉक्टर के पर्चे के दवाएं नहीं ले सकते। लेकिनए हैरानी की बात यह है कि उनकी बहन ने उसी दिन राममनोहर लोहिया हॉस्पिटल के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. कुमार का पर्चा भेज दिया।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!