नर्मदापुरम। कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी जय कुमार भाटिया को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी पर फर्जी KYC के माध्यम से विभिन्न लोगों के नाम पर मोबाइल सिम जारी कर उन्हें धोखाधड़ीपूर्वक बेचने का आरोप है।
पुलिस के अनुसार आरोपी अप्रैल 2026 से कोतवाली थाना के प्रकरण में फरार था तथा देहात थाना के एक अन्य मामले में भी वांछित था। मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक साई कृष्ण एस. थोटा (IPS) के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन एवं एसडीओपी जितेंद्र पाठक के निर्देशन तथा थाना प्रभारी गौरव सिंह बुंदेला के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तारी में मुख्य भूमिका निरीक्षक गौरव सिंह बुंदेला, उपनिरीक्षक वंशज श्रीवास्तव एवं आरक्षक पंकज बघेला की रही।











