---Advertisement---

शालेय राइफल एवं शूटिंग में नर्मदापुरम और हरदा का दिखा जलवा

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी । संभाग स्तरीय शालेय राइफल एवं पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुरानी इटारसी में आयोजित हुई इसमें बैतूल जिला 24, हरदा जिला 19 एवं होशंगाबाद जिले से 18 प्रतिभागियों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. सीतासरन शर्मा, विधायक एवं पूर्व अध्यक्ष रहे तथा अध्यक्षता पंकज चौरे अध्यक्ष नगर पालिका परिषद इटारसी ने की। मयंक मेहतो भाजपा मंडल अध्यक्ष पुरानी इटारसी, राकेश जाधव सभापति नगर पालिका परिषद इटारसी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा नगर अध्यक्ष अशोक मालवीय विशेष अतिथि रहे।

प्रतियोगिता में 14 वर्ष बालक बालिका, 17 वर्ष बालक बालिका, 19 वर्ष बालक बालिका की राइफल एवं पिस्टल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। 14 वर्ष बालिका में प्रथम स्थान हाशमी उपाध्याय हरदा, द्वितीय आरोही मंडलोई हरदा, तृतीय शिवा गुर्जर हरदा, 14 वर्ष बालक वर्ग में तनिष्क गुर्जर नर्मदा पुरम प्रथम, फॉरेन डेविड नर्मदा पुरम द्वितीय, श्रेया शर्मा हरदा तृतीय रहीं। 17 वर्ष बालक में आराध्या शर्मा हरदा प्रथम, रमेश असवारे नर्मदापुरम द्वितीय, जय बंजारे बैतूल तृतीय रहे।

17 वर्ष बालिका वर्ग में प्रथम इशिता राजपूत नर्मदा पुरम, अनन्या अवस्थी नर्मदापुरम द्वितीय और पूर्वी हरोड़ बैतूल तृतीय रहे। 19 वर्ष बालक में अरुण यादव बैतूल प्रथम, दिव्यांश हरदा द्वितीय, दिलीप बैतूल तृतीय और 19 वर्ष बालिका में रवीना प्रथम रहीं जबकि द्वितीय और तृतीय स्थान रिक्त रहा। पिस्टल प्रतियोगिताओं में 19 वर्ष बालिका में 322 अंक बनाकर खुशी नर्मदा परम प्रथम रहीं, 17 वर्ष बालक वर्ग में कनिष्क पटेल 400 में से 376 अंक अर्जित कर प्रथम स्थान पर रहे।

प्रतियोगिता सहसंयोजक अश्वनी मालवी एवं आलोक चौधरी ने बताया कि चयनित खिलाड़ी 69 वे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता भोपाल में नर्मदापुरम संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता को संचालित करने के लिए विशेष रूप से तकनीकी अधिकारी अतुल पटेल, श्याम मरापे, मनीष धुर्वे, श्रीमती हेमलता चौधरी, श्वेता अग्रवाल, अल्पना वर्मा अनुष्का दीक्षित उपस्थित रहीं।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.