---Advertisement---

तिरंगे के रंगों में सराबोर हुआ नर्मदापुरम : ‘एक तिरंगा-एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के संदेश के साथ उमड़ा जनसैलाब

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement
  • कदम से कदम मिलाकर चला पूरा शहर, सेठानी घाट पर महाआरती के साथ हुआ भव्य तिरंगा यात्रा का समापन

नर्मदापुरम। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के आह्वान पर बुधवार को पूरा नर्मदापुरम देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। शहर में एक भव्य जिला स्तरीय तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें ‘एक तिरंगा, एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का संदेश लेकर देश प्रेमियों का विशाल हुजूम उमड़ पड़ा। हाथों में राष्ट्रध्वज थामे नागरिक, युवा, महिलाएं और बच्चों ने कदम से कदम मिलाकर चलते हुए शहर के वातावरण को राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत कर दिया।
इस गौरवशाली यात्रा की अगुवाई जिले के कलेक्टर सोमेश मिश्रा और पुलिस अधीक्षक साई कृष्ण एस. थोटा ने हाथों में तिरंगा लेकर की।

अमर शहीदों को नमन कर शुरू हुआ सफर

यात्रा का शुभारंभ सुबह 11 बजे एसएनजी विद्यालय स्थित शहीद गैलरी में अमर वीर शहीदों की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि और माल्यार्पण के साथ हुआ। इसके बाद यह देशभक्ति का कारवां नेहरू पार्क, टेलीफोन चौराहा, कोठी बाजार (कलेक्ट्रेट), वन विभाग, एसपी बंगला, मालाखेड़ी बड़ चौराहा, सेमेरिटन्स स्कूल चौराहा और जेल होते हुए मीनाक्षी चौक पहुंचा। यहां से यात्रा सतरस्ता, अमर चौक, जयस्तंभ चौक और सराफा चौक से होते हुए अपने गंतव्य की ओर बढ़ी।

देशभक्ति के तरानों पर झूमा शहर

यात्रा मार्ग पर ‘मेरी शान तिरंगा है’, ‘भारत हमको जान से प्यारा है’, ‘यह देश है वीर जवानों का’ और ‘ऐ वतन ऐ वतन’ जैसे देशभक्ति गीतों की गूंज रही। इन तरानों ने युवाओं में गजब का जोश भर दिया। भारत माता के जयकारों और राष्ट्रभक्ति के नारों के बीच हर वर्ग के नागरिकों ने देश के प्रति अपने सम्मान और समर्पण का अद्भुत परिचय दिया।

सेठानी घाट पर ‘वंदे मातरम’ से गूंजा नर्मदा तट

शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए यह विशाल तिरंगा यात्रा पावन सेठानी घाट पहुंची, जहां एक भव्य समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया। ‘वंदे मातरम’ के उद्घोष से पूरा नर्मदा तट गुंजायमान हो उठा। अंत में भारत माता की महाआरती के साथ इस ऐतिहासिक यात्रा का समापन हुआ।

इस आयोजन में दादा गुरु महाराज, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं नर्मदापुरम विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा, सोहागपुर विधायक विजय पाल सिंह, कलेक्टर सोमेश मिश्रा नर्मदापुरम, पुलिस अधीक्षक साई कृष्ण एस. थोटा, नगर पालिका अध्यक्ष नीतू यादव, भाजपा नेत्री राजो मालवीय, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रीति शुक्ला के स्थानीय जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए। जिले के विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों और भारी संख्या में आम नागरिकों ने इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाते हुए ‘हर घर तिरंगा, हर दिल भारत’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.