---Advertisement---

जिनवरदास फौजदार मेमोरियल ट्रॉफी में नर्मदापुरम ने बैतूल को 48 रनों की बढ़त से हराया

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

नर्मदापुरम। नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित की जा रही जिनवरदास फौजदार मेमोरियल ट्रॉफी अंडर – 15 इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट प्रतियोगिता में आज नर्मदापुरम की टीम ने अपने कल के स्कोर से आगे खेलते हुए 203 रन बना कर ऑल आउट हुई।

टीम की ओर से विनय मेघवानी ने 60 रन, अराफ कुरैशी ने 54 रन का योगदान दिया। संभाग क्रिकेट एसोसिएशन के मानसेवी सचिव अनुराग मिश्रा ने बताया कि बैतूल टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए, देवांशु चौहान ने विकेट, समर्थ चौहान, यश विश्वकर्मा ने 2- 2 विकेट लिए, उबैद रजा, विजित ने 1-1 विकेट का योगदान दिया।

बैतूल टीम ने अपनी दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए 2 विकेट खो कर 252 रन बनाए रन बनाए। टीम की ओर से हिमांशु चढ़ोकार ने 119 रन, धवल बेलसरे ने 69 रन बनाए। इस तरह नर्मदापुरम ने यह मैच पहली पारी की 48 रन की बढ़त के आधार पर बैतूल को पराजित किया। मैच में अंपायर की भूमिका विशाल शर्मा तथा विष्णु बोरासी ने, स्कोरर की भूमिका गजेन्द्र सालोकी ने निभाई। प्रतियोगिता का फाइनल मैच नर्मदापुरम एवं बैतूल के मध्य खेला जाएगा।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.