---Advertisement---

नर्मदापुरम बना संभाग का क्रिकेट ‘किंग’: अथर्व के तूफानी शतक के सामने बैतूल के आर्यन की 163 रनों की पारी हुई ढेर

By
—
On:
Follow Us

नर्मदापुरम। नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित इंटर डिस्ट्रिक्ट 20-20 ओवर्स सीनियर मेंस टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में नर्मदापुरम ने इतिहास रच दिया। रनों की बारिश के बीच खेले गए इस धमाकेदार फाइनल में नर्मदापुरम ने बैतूल को 6 विकेट से हराकर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

आर्यन का धमाका: 163 रन, 16 छक्के

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बैतूल की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट पर 224 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। बैतूल के आर्यन देशमुख ने मैदान के चारों ओर छक्कों की झड़ी लगा दी। उन्होंने मात्र 66 गेंदों पर 163 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसमें 16 छक्के और 8 चौके शामिल थे। उनका साथ साहिल कवाड़े ने 38 रनों की नाबाद पारी खेलकर बखूबी निभाया। नर्मदापुरम की ओर से कार्तिक राजोरिया और हर्षित परसाई ने 2-2 विकेट झटके।

अथर्व का 105 रनों का आतिशी शतक

225 रनों के पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करने उतरी नर्मदापुरम की टीम के लिए कप्तान राहुल चंद्रौल ने 21 गेंदों पर 46 रनों की तेज शुरुआत दी। इसके बाद मैदान पर अथर्व महाजन का तूफान आया। अथर्व ने बैतूल के गेंदबाजों की धुनाई करते हुए मात्र 39 गेंदों पर 105 रनों का नाबाद शतक (8 छक्के, 8 चौके) जड़कर मैच का पासा पलट दिया। अखिल निगोटे यादव ने भी 27 गेंदों पर 39 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। अथर्व की आतिशी बल्लेबाजी की बदौलत नर्मदापुरम ने यह लक्ष्य 17वें ओवर में ही हासिल कर लिया।

सम्मान समारोह और प्रमुख उपस्थिति

मैच के समापन पर मुख्य अतिथि नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष कपिल फौजदार एवं एमपीसीए मैनेजिंग कमेटी मेंबर अनुराग मिश्रा ने विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान की। अथर्व महाजन को ‘मैन ऑफ द मैच’ और आर्यन देशमुख को उनकी रिकॉर्ड तोड़ पारी के लिए विशेष पुरस्कार दिया गया।

इस अवसर पर प्रदीप तोमर मानसेवी सचिव, संभाग क्रिकेट संघ राजेश चौरे अध्यक्ष, जिला क्रिकेट संघ, मनोहर बिल्थरिया सचिव, जिला क्रिकेट संघ, संजय नाफडे चेयरमैन, सिलेक्शन कमेटी, सुनील कालोसिया, सुनील शर्मा, नितेश राजपूत, चेतन राजपूत वरिष्ठ सदस्य, विशाल शर्मा एवं नीरज गौर अंपायर, दिनेश वर्मा स्कोरर।इस रोमांचक मुकाबले को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे, जिन्होंने दोनों टीमों के उत्कृष्ट प्रदर्शन का उत्साहवर्धन किया।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.