नर्मदापुरम। नगर में चल रहे विभिन्न विकास और निर्माण कार्यों को गति देने के लिए मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले मंगलवार को खुद मैदान पर उतरीं। उन्होंने शहर में निर्माणाधीन भव्य ऑडिटोरियम का औचक निरीक्षण कर कार्य की प्रगति का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
समयसीमा और गुणवत्ता से समझौता नहीं
निरीक्षण के दौरान सीएमओ हेमेश्वरी पटले ने निर्माण एजेंसी को दोटूक शब्दों में हिदायत दी कि निर्माण कार्य पूरी तरह से गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि तय समय सीमा के भीतर ही काम को पूरा किया जाए, ताकि जनता को इसका लाभ जल्द मिल सके।
ऑडिटोरियम के निरीक्षण के दौरान नगर पालिका की उपयंत्री दीक्षा तिवारी सहित निर्माण एजेंसी के वरिष्ठ अधिकारी और इंजीनियर्स मौके पर मौजूद रहे। सीएमओ ने पूरी टीम को आपसी समन्वय के साथ काम में तेजी लाने और सुरक्षा सावधानी बरतने के निर्देश दिए।
इनका कहना है….
विकास कार्यों की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निर्माण के दौरान सुरक्षा मानकों का भी विशेष ध्यान रखा जाए।”
— हेमेश्वरी पटले, सीएमओ












