---Advertisement---

एसपीएम में साइबर फ्रॉड से बचने नर्मदापुरम साइबर सेल ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

नर्मदापुरम। प्रतिभूति कागज कारखाना नर्मदापुरम में साइबर फ्रॉड से बचने के लिए जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य महाप्रबंधक एवं अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर की। कार्यक्रम में साइबर फ्रॉड क्या है और कैसे होता है, साइबर ठगी से कैसे बचा जा सकता है, जैसी बिंदुओं पर साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक प्रवीण चौहान, आरक्षक संदीप यदुवंशी, दीपेश सोलंकी एवं बंटी चौहान ने पूर्व के अनुभवों को साझा कर विस्तृत रूप से प्रेजेंटेशन के माध्यम से समझाया। बताया कि जिस एप की आवश्यकता हो सिर्फ उसी ऐप को विश्वसनीय जांच कर ही अपने मोबाइल में डाउनलोड करें ।

व्हाट्सएप या अन्य माध्यम से प्राप्त एपीके फाइल या उन ऐप जो पैसे डबल करने या अन्य लालच देते हैं, उनको डाउनलोड करने से बचना चाहिए। अनजान लोगों से वीडियो कॉल न करें व किसी के साथ भी ओटीपी शेयर न करें। डिजिटल अरेस्ट के बारे में बताया यदि कोई पुलिस अधिकारी बनकर वीडियो कॉल करके यदि आपको कोई डिजिटल अरेस्ट करने का बोलता है और पैसों की मांग करता है तो यह एक साइबर फ्रॉड है, पुलिस इन्वेस्टिगेशन में इस तरह की कोई कानूनी प्रक्रिया नहीं की जाती है।

यदि किसी के साथ साइबर फ्रॉड हो गया हो तो तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करना चाहिए ताकि आपकी मदद की जा सके। कार्यक्रम में प्रतिभूति कागज कारखाना के सयुंक्त महाप्रबंधक जीके मोहन, अरुण गुलिया, अखिलेश गुप्ता एवं अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.