नर्मदापुरम। नर्मदापुरम जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में जिला स्तरीय अंडर-18 गल्र्स क्रिकेट टीम के चयन की प्रक्रिया रविवार, 22 मार्च को आयोजित की जा रही है। जिले की प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से यह ट्रायल सुबह 9 बजे से एमपीसीए ग्राउंड पर शुरू होगा।
इन क्षेत्रों के खिलाड़ी ले सकेंगे भाग
नर्मदापुरम जिला क्रिकेट संघ के सचिव मनोहर बिल्थरिया ने बताया कि इस चयन प्रक्रिया में जिले के विभिन्न क्षेत्रों जैसे इटारसी, सिवनी मालवा, माखन नगर, सोहागपुर, पिपरिया, बनखेड़ी सहित जिले के समस्त ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की बालिका खिलाड़ी हिस्सा ले सकती हैं।
ट्रायल में शामिल होने के लिए खिलाडिय़ों की आयु सीमा निर्धारित की गई है। केवल वे ही खिलाड़ी पात्र होंगे जिनका जन्म 01 सितंबर 2007 को या उसके बाद हुआ है। पंजीयन प्रक्रिया के लिए खिलाडिय़ों को अपने साथ डिजिटल जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, विगत तीन वर्षों की मार्कशीट लाना होगा। चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शिता के साथ एमपीसीए ग्राउंड पर संपन्न होगी। चयनित खिलाडिय़ों को जिला टीम का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।










