---Advertisement---
IMG-20261106-WA0025
previous arrow
next arrow
IMG-20261107-WA0001
previous arrow
next arrow

नर्मदापुरम संभाग परमानंद भाई पटेल ट्रॉफी अंडर 22 की चैम्पियन

By
—
On:
Follow Us

नर्मदापुरम। मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (Madhya Pradesh Cricket Association) द्वारा आयोजित अंतर संभागीय स्तर अंडर 22 परमानंद भाई पटेल ट्रॉफी (Parmanand Bhai Patel Trophy) नर्मदापुरम संभाग (Narmadapuram Division) ने जबलपुर (Jabalpur) को उसी के मैदान में हरा कर इतिहास रचा।

मानसेवी सचिव अनुराग मिश्रा ((Anurag Mishra)) ने बताया कि नर्मदापुरम संभाग और जबलपुर संभाग के बीच खेले फाइनल मैच में जबलपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। जबलपुर संभाग ने पहली पारी में 345 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जबलपुर की ओर से शानदार बल्लेबाजी करते हुए अंचित ठाकुर ने 94 यश चांपुर्य ने 84, वरुण तिवारी ने 51 रनों का योगदान दिया। नर्मदापुरम संभाग की तरफ से गेंदबाजी करते हुए प्रशांत कासदे ने 5, हर्षित परसाई, पुलकित गिरी ने 2-2 आर्यन ने 1 विकेट लिया।

नर्मदापुरम संभाग की टीम पहली पारी में 274 पर ऑलआउट हो गई। जिसमें शानदार बल्लेबाजी करते सागर यादव ने 73, अखिल यादव ने 69, अथर्व महाजन ने 61 रन बनाये। जबलपुर की ओर से आदित्य मिश्रा, अमित राजपूत ने 3-3 मंगेश यादव, मयंकेश सिंह को 2-2 विकेट की सफलता मिली। जबलपुर संभाग ने पहली पारी में 71 रनों की महत्वपूर्ण बढ़त ली। वहीं दूसरी पारी में जबलपुर संभाग की टीम को मात्र 69 रनों पर नर्मदापुरम संभाग के गेंदबाजों ने ऑल आउट कर दिया। कोई भी बल्लेबाज नर्मदापुरम के पुलकित गिरी और प्रशांत कासदे का सामना नहीं कर पाया। नर्मदापुरम की ओर शानदार गेंदबाजी करते हुए पुलकित गिरी ने 5 विकेट, प्रशांत कासदे ने 4, अथर्व ने 1 विकेट लिया।

नर्मदापुरम संभाग को दूसरी पारी में 139 रनों का लक्ष्य मिला। नर्मदापुरम संभाग ने इस लक्ष्य को बहुत आसानी ने प्राप्त कर लिया। नर्मदापुरम की ओर से अथर्व महाजन ने नाबाद 61, अखिल यादव 39 आर्यन देशमुख ने नाबाद 31 रन बनाये। इस मैच के प्लेयर ऑफ द मैच शानदार 9 विकेट लेकर प्रशांत कासदे बने। टीम के कोच अतुल प्रताप सिंह, ट्रैनर सुनील शर्मा एवं मैनेजर सुनील कलोसिया थे। इस ऐतिहासिक जीत पर नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट संघ के सभी पदाधिकारियों एवं खिलाडिय़ों ने खुशी जाहिर कर बधाई दी है।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.