---Advertisement---

नर्मदापुरम संभाग कमिश्नर ने किया बोर्ड परीक्षा केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण

By
Last updated:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। नर्मदापुरम संभाग कमिश्नर कृष्ण गोपाल तिवारी सोमवार को नर्मदापुरम और बैतूल जिले के बोर्ड परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया और सभी केन्द्र अध्यक्ष एवं सहायक केन्द्र अध्यक्षों को बोर्ड के निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराने को कहा। कमिश्रर ने नर्मदापुरम जिले के केसला विकासखंड के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय केसला, बैतूल जिले के शाहपुर के शासकीय सीएम राइज विद्यालय, भौंरा के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय घोड़ाडोंगरी एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जवारी में चल रही कक्षा 12 वी की बोर्ड परीक्षाओं का आकस्मिक निरीक्षण किया।

सभी केंद्राध्यक्षों एवं सहायक केंद्राध्यक्षों को बोर्ड के दिशा निर्देशों का पालन करने के दिए निर्देश

उन्होंने सभी बोर्ड परीक्षा केंद्राध्यक्षों एवं सहायक केंद्राध्यक्ष को निर्देश दिए कि वह परीक्षा संचालन के लिए बोर्ड के दिशा निर्देशों का अक्षरश: पालन करना सुनिश्चित करें। कमिश्नर श्री तिवारी ने बोर्ड परीक्षाओं के दौरान विद्यार्थियों की बैठक व्यवस्था सुचारू व व्यवस्थित रखने, विषय वार प्रश्न पत्रों को थाने से लाने एवं उत्तर पुस्तिकाओं के बंडल थाने में जमा करने में विशेष सावधानी एवं सतर्कता बरतने के निर्देश दिये। कमिश्नर ने सभी परीक्षा केन्द्रों पर कलेक्टर प्रतिनिधि की उपस्थिति की जानकारी ली तथा सभी परीक्षा केन्द्रों में पर्यवेक्षकों के कर्तव्य एवं परीक्षा सुचारू रूप से संचालन करने के लिए दिशा निर्देशों का पालन हो रहा है, कि नहीं इसका अवलोकन किया।

उल्लेखनीय है कि आज कक्षा 12वीं के रसायन शास्त्र विषय, इतिहास, कृषि विज्ञान के मूल तत्व, व्यवसायिक अध्ययन, गृह प्रबंधन एवं वस्त्र विज्ञान आदि विषय की परीक्षा परीक्षार्थियों ने दी। कमिश्नर श्री तिवारी ने परीक्षा केन्द्रों में सुविधा की उपलब्धता एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति एवं अनुपस्थिति की जानकारी ली। कमिश्नर श्री तिवारी ने सभी शिक्षकों को प्राचार्य एवं केंद्राध्यक्षों तथा सहायक केंद्राध्यक्ष को निर्देश दिए कि वह परीक्षा का संचालन सुचारु रूप से करें एवं किसी भी स्थिति में यदि कोई नकल करता पाया जाता है तो ऐसे नकल के प्रकरणों पर प्रभावी कार्रवाई करें। बताया गया कि अब तक नकल का कोई प्रकरण प्राप्त नहीं हुआ है। कमिश्नर श्री तिवारी के निरीक्षण के दौरान संयुक्त संचालक लोक शिक्षण नर्मदापुरम संभाग श्रीमती भावना दुबे एवं संयुक्त आयुक्त विकास जीसी दोहर उपस्थित रहे।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.