नर्मदापुरम। संभाग क्रिकेट एसोसिएशन (Divisional Cricket Association) के मानसेवी सचिव अनुराग मिश्रा (Mansevi Secretary Anurag Mishra) ने बताया कि मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (Madhya Pradesh Cricket Association) द्वारा आयोजित भोपाल (Bhopal) में खेली जा रही अंडर 22 एक दिवसीय इंटर डिविजनल क्रिकेट प्रतियोगिता (Inter Divisional Cricket Competition) के तीसरे लीग मैच में आज नर्मदापुरम संभाग ने रीवा संभाग को 6 विकेट से पराजित किया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रीवा संभाग (Rewa Division) ने निर्धारित 50 ओवरों के मैच में 45 ओवरों में 202 रन बनाये। नर्मदापुरम संभाग की ओर से गेंदबाजी करते हुए आर्यन देशमुख ने 48 रन देकर 2 विकेट लिए तथा यशवीर सिंह ने 48 रन देकर 2 विकेट का योगदान दिया गौरव दासोरे हर्षित परसाई एवं सागर यादव ने 1-1 विकेट लिए। इसके पश्चात 203 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए नर्मदा पुरम संभाग की टीम में 38 ओवरों में 4 विकेट खोकर यह लक्ष्य आसानी से प्राप्त कर लिया।
टीम की ओर से बल्लेबाजी करते हुए आर्यन देशमुख ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 87 बॉल पर 76 रन बनाए। राहुल चंद्रोल 55 गेंदों पर 47 रन तथा अखिल यादव 49 गेंदों पर 51 रन की पारी खेली।
नर्मदापुरम ने यह मैच 6 विकेट से जीत लिया और प्रतियोगिता के सेमीफाइनल के लिए प्रवेश किया। वहीं शुक्रवार को खेले गए दूसरे लीग मैच में नर्मदापुरम ने भोपाल को 3 विकेट से पराजित किया। भोपाल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 215 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए नर्मदापुरम टीम में 7 विकेट खोकर यह लक्ष्य प्राप्त किया। मैच के टॉप परफॉर्मर रहे आर्यन देशमुख ने शानदार 3 विकेट लिए तथा कप्तान राहुल चंद्रोल ने 77 रनों की पारी खेली। नर्मदापुरम की शानदार जीत पर नर्मदापुरम के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बधाई दी।











