---Advertisement---

[adrotate banner="7"]

नर्मदापुरम संभाग ने शहडोल को हराकर सेमीफाइनल में किया प्रवेश

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

नर्मदापुरम। मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा इंदौर में आयोजित अंडर-22 बालक वर्ग अंतर संभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता में नर्मदापुरम संभाग की टीम ने धमाकेदार प्रदर्शन कर सेमीफाइनल में स्थान सुनिश्चित किया है। नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट संघ के मानसेवी सचिव अनुराग मिश्रा ने बताया कि नर्मदापुरम संभाग ने इस वर्ष दो प्रतियोगिता जीती और वर्तमान में आयोजित एक दिवसीय अंडर -22 बालक वर्ग में भी हमारी टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर सेमीफाइनल तक का सफर तय किया है।

पहला मैच ग्वालियर से गंवाने के बाद अगले दोनों मैचों को बड़े अंतर से जीता है, जिसमें आज का अहम मुकाबला इंदौर के होलकर स्टेडियम में शहडोल के खिलाफ खेला गया जिसमें शहडोल की टीम 48.5 ओवर में 208 रनों पर आल आउट हो गई। नर्मदापुरम के विधान दुबे और राज मेहता ने 3- 3 विकेट लिए वहीं सागर यादव 2 विकेट एवं हर्षित परसाई को 1 विकेट मिला। लक्ष्य का पीछा करते हुए नर्मदापुरम की टीम को शुरुआती झटके लगने के बाद भी अखिल निगोटे यादव 40 रन और शाश्वत भदोरिया की शानदार 60 रनों की पारी की मदद से लक्ष्य को 29.2 ओवरों में 3 विकेट से विजय प्राप्त की।

आज के मैच में अहम पारी खेलने पर शाश्वत भदोरिया को मेन ऑफ द मैच चुना गया। सेमी फाइनल ग्वालियर से डेली कालेज ग्राउंड इंदौर में होगा। पहला मैच ग्वालियर से हारने के बाद हमारे खिलाडिय़ों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया जिसके कारण हम सेमीफाइनल में पहुंचे। संजय यदुवंशी, कोच नर्मदापुरम नर्मदापुरम संभाग के लिए गौरव का विषय है, हमारी टीम लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है । सुनील कालोसिया, मैनेजर नर्मदापुरम

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.