---Advertisement---

[adrotate banner="7"]

नर्मदापुरम में हो चुकी पचमढ़ी से अधिक वर्षा, बनखेड़ी, पिपरिया और इटारसी पिछड़े

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। इस वर्ष अब तक की वर्षा के आंकड़े बता रहे हैं कि अब तक औसत वर्षा में आगे रहने वाली सतपुड़ा की रानी पचमढ़ी भी नर्मदापुरम से वर्षा के मामले में पिछड़ गई है। नर्मदापुरम में पचमढ़ी से दोगुनी ज्यादा वर्षा हो चुकी है। पिछले वर्ष के मुकाबले इटारसी, बनखेड़ी, पिपरिया जैसी तहसील भी पिछड़ गई हैं, जबकि नर्मदापुरम और पचमढ़ी में पिछले वर्ष के मुकाबले ज्यादा वर्षा हो चुकी है।

नर्मदापुरम में पिछले वर्ष अब 69.6 मिमी वर्षा हुई थी, इस वर्ष 252.2 मिमी हो चुकी है। इसी तरह से पचमढ़ी में पिछले वर्ष 170.6 मिमी वर्षा हुई थी, इस वर्ष 176.8 मिमी हो चुकी है। इटारसी में पिछले वर्ष 85.8 मिमी, इस वर्ष 79 मिमी, सिवनी मालवा में पिछले वर्ष 45 मिमी, इस वर्ष 75 मिमी, माखननगर पिछले वर्ष 39 मिमी, इस वर्ष 94 मिमी, सोहागपुर में पिछले वर्ष 68.8 मिमी, इस वर्ष 90 मिमी, पिपरिया में पिछले वर्ष 97.4 मिमी, इस वर्ष 71.2 मिमी, बनखेड़ी में पिछले वर्ष 80.6 मिमी, इस वर्ष 68.8 मिमी, डोलरिया में पिछले वर्ष 51.9 मिमी और इस वर्ष 92.5 मिमी वर्षा दर्ज हो चुकी है।

पिछले चौबीस घंटे में

पिछले चौबीस घंटे में नर्मदापुरम में 2.6 मिमी, सिवनी मालवा में 11 मिमी, इटारसी में 4.8 मिमी, माखननगर में 12, सोहागपुर में 15, पचमढ़ी में 1.8 और डोलरिया में 19.4 मिमी वर्षा हुई। जिले में कुल 66.6 मिमी वर्षा दर्ज हुई है, जबकि अब तक 999.9 मिमी वर्षा हो चुकी है।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Related News

[adrotate banner="9"]

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.