---Advertisement---

नर्मदापुरम को उसके गौरव अनुकूल विकसित करना होगा

By
—
On:
Follow Us

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जिला मुख्यालय पर रैली को संबोधित किया
नर्मदापुरम। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने 18 साल के कार्यकाल में प्रदेश को किसान आत्महत्या में नंबर वन बना दिया है, महिलाओं पर अत्याचार में नंबर वन बना दिया है और बेरोजगारी में नंबर वन बना दिया है। मुख्यमंत्री अपने 18 साल के कामकाज का हिसाब जनता को दें। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ( Former Chief Minister Kamal Nath) ने नर्मदापुरम (Narmadapuram) में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए यह बात कही।
नर्मदा मैया की जय के नारों के बीच कमलनाथ ने कहा कि नर्मदापुरम पवित्र ऐतिहासिक शहर है, मां नर्मदा का शहर है, लेकिन इसको उसकी प्रतिष्ठा के अनुरूप विकसित नहीं किया है। शहर का विकास करने के लिए विजन की जरूरत होती है, टेलीविजन (Television) वाले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान यह काम नहीं कर सकते।
कमलनाथ ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान से सबसे बड़ा सवाल मैं यह पूछना चाहता हूं कि प्रदेश के लाखों बेरोजगारों को रोजगार कैसे मिलेगा? उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने नौजवानों से वादा किया था कि वे हर साल दो करोड़ रोजगार देंगे। उन्होंने कहा था कि किसानों की आमदनी दुगनी कर देंगे। लेकिन इस विषय में सरकार ने कुछ नहीं किया, इसलिए यह राष्ट्रवाद की राजनीति करते हैं। चीन (China) और पाकिस्तान (Pakistan) की बात करते हैं। मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि यह कांग्रेस पार्टी को राष्ट्रवाद का पाठ पढ़ाने की कोशिश ना करें, सच्चे राष्ट्रवादियों की पार्टी कांग्रेस पार्टी है। भाजपा वाले बता दें कि इनके परिवार में कौन स्वतंत्रता संग्राम सेनानी (Freedom Fighter) था। कांग्रेस में स्वतंत्रता सेनानियों की लंबी परंपरा है।
शिवराज सिंह चौहान सिर्फ झूठ, घोषणा कलाकारी और ध्यान मोडऩे की राजनीति कर रहे हैं। कमलनाथ ने कहा कि भारत (India) की संस्कृति लोगों को जोडऩे की है। हम दिल जोड़ते हैं, रिश्ते जोड़ते हैं, संबंध जोड़ते हैं। कांग्रेस की संस्कृति लोगों को जोडऩे की संस्कृति है। आज इस संस्कृति पर हमला हो रहा है। उन्होंने कहा कि आज ऐसा कोई देश नहीं है जहां इतनी भाषाएं हो, जहां इतने धर्म हो, जहां इतने त्यौहार हो। हम दक्षिण की ओर जाते हैं तो हमारी धोती भी लुंगी बन जाती है। माताओं बहनों का साड़ी पहनने का तरीका बदल जाता है। भारत की संस्कृति विविधता की यह पहचान है।
जब मैं मुख्यमंत्री बना तो मैंने 27 लाख किसानों का कर्ज माफ किया, 100 में 100 यूनिट बिजली दी, युवाओं को रोजगार देने की पहल की। आज का नौजवान ठेका और कमीशन नहीं चाहता वह रोजगार चाहता है। शिवराज सिंह चौहान नौजवानों को बताएं कि वह उन्हें रोजगार क्यों नहीं दे रहे हैं? कमलनाथ ने कहा कि 12 महीने बाद प्रदेश की जनता मध्यप्रदेश विधानसभा (Madhya Pradesh Legislative Assembly) में कांग्रेस का झंडा फहराएगी। उन्होंने कहा कि आप कांग्रेस (Congress) को वोट मत देना कमलनाथ को वोट मत देना लेकिन सच्चाई को वोट देना। आप सच्चाई को वोट देंगे तो कांग्रेस पार्टी का जीतना तय है। सभा में जिला कांग्रेस अध्यक्ष सतेंद्र फौजदार, विधायक संजय शर्मा, मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता व जिला मीडिया विभाग प्रभारी राजकुमार केलू उपाध्याय सहित वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.