नर्मदापुरम। पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा एस. थोटा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन के निर्देशन तथा एसडीओपी जितेन्द्र पाठक के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा अवैध शराब और जुए के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई के तहत पुलिस ने जुए के फड़ से आरोपियों को दबोचने के साथ-साथ अवैध शराब भी जब्त की है।
हिंगलाज कॉलोनी में जुए पर छापा
थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव सिंह बुंदेला द्वारा गठित टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि हिंगलाज कॉलोनी में कुछ व्यक्ति जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और घेराबंदी कर 4 आरोपियों को पकड़ा।
पकड़े गए आरोपी: शिवम उर्फ शुभम गुप्ता, पिता भुवनेश्वर, अजय जाटव, पिता गुलाब जाटव, राज कहार, पिता दुर्गेश कहार, अनुज, पिता कलीराम जाटव
बरामदगी: आरोपियों के कब्जे से ताश के 52 पत्ते और 23,850 रुपये नगद जब्त किए गए। आरोपियों के विरुद्ध थाना कोतवाली में अपराध पंजीबद्ध कर धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई है।
अवैध शराब के विरुद्ध तीन अलग-अलग प्रकरण दर्ज
पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाते हुए विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर आरोपियों मंजू मसोरिया पति दीपक मसोरिया, उम्र 50 वर्ष, निवासी गुप्ता नर्सिंग होम के पीछे, इनके कब्जे से 30 लीटर महुआ कच्ची शराब कीमत 3,000 रुपये, जब्त की गई। सुमित गोहिया पिता पवन गोहिया, निवासी बालागंज के पास से 26 क्वार्टर देशी प्लेन शराब कीमत 2,530 रुपये, राज कश्यप पिता दिनेश, निवासी सेठ गुरु प्रसाद स्कूल के पास, नर्मदापुरम के कब्जे से 5 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की गई।
इन तीनों मामलों में आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किए गए हैं।
कुल जब्ती और पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
थाना कोतवाली पुलिस ने कुल 3 आबकारी प्रकरणों में लगभग 39.680 लीटर शराब कुल कीमत 5,830 रुपये और जुए के प्रकरण में 23,850 रुपये नगद सहित कुल 29,680 रुपये की अवैध सामग्री/नगदी जब्त की है। इस पूरी कार्रवाई को सफल बनाने में थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव सिंह बुंदेला, उनि वशंज श्रीवास्तव, उनि रेवाराम गायकवाड, प्रआर राकेश, रीतेश, हरीश, पकेश, अविनाशी, अजमेश, सतीश, रोहन, पूरनलाल और संतोष की सराहनीय भूमिका रही।











