5 हजार 34 पंच, 54 सरपंच और 7 जनपद सदस्य निर्विरोध चुने गए

5 हजार 34 पंच, 54 सरपंच और 7 जनपद सदस्य निर्विरोध चुने गए

नर्मदापुरम। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जिले में त्रि-स्तरीय पंचायत राज संस्थाओं के आम चुनाव कराए जा रहे हैं। पंचायत चुनाव में जिले के 5 हजार 34 पंच, 54 सरपंच और 7 जनपद पंचायत सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं।
5034 पंच निर्विरोध निर्वाचित
जिले की 428 ग्राम पंचायतों में पंच के 7 हजार 22 पदों में से 5 हजार 34 पंच निर्विरोध चुने गए। पंच के जिन पदों के लिए निर्वाचन होना है उनकी संख्या 318 है। विकासखंड नर्मदापुरम में पंच पदों की संख्या 834 में से 716 निर्विरोध शेष 45 पदों पर चुनाव होना है। अन्य शेष पद के लिए कोई भी नाम निर्देशन पत्र प्राप्त नहीं होने से रिक्त है। विकासखंड पिपरिया में 882 में से 762 निर्विरोध है तथा 29 पदों पर चुनाव होना है। बनखेड़ी में 813 में से 375 निर्विरोध हैं तथा 14 पदों पर चुनाव होना है। केसला में 907 में से 581 निर्विरोध हैं तथा 96 पदों पर चुनाव होना है। सोहागपुर में 991 पंच पद में से 464 निर्विरोध हैं तथा शेष 13 पदों पर चुनाव होना है। विकासखंड सिवनीमालवा में पंच के 1534 पद में से 1176 निर्विरोध हैं तथा 55 पदों पर चुनाव होना है एवं माखननगर में 1061 पंच पद में से 960 निर्विरोध हैं तथा 66 पदों पर चुनाव होना हैं।

जिले में 54 सरपंच निर्विरोध चुने गए

जिले की 428 ग्राम पंचायतों में सरपंच के पद भरे जाना है। जिसमें 54 सरपंच निर्विरोध चुने गए। सरपंच के 373 पदों के लिए निर्वाचन होगा। जिले के विकासखंड नर्मदापुरम में कुल 49 ग्राम पंचायतों में से 6 में सरपंच निर्विरोध चुने गए, शेष 43 पर चुनाव होना है। पिपरिया में 51 ग्राम पंचायतों में से 1 में निर्विरोध सरपंच चुने गए, शेष 50 पर चुनाव होना है। बनखेड़ी में 53 ग्राम पंचायतों में से 11 में सरपंच निर्विरोध चुने गए, शेष 42 पर चुनाव होना है। केसला में 52 ग्राम पंचायतों में से 6 में सरपंच निर्विरोध चुने गए, शेष 46 पर चुनाव होना है। सोहागपुर में 63 ग्राम पंचायतों में से 10 सरपंच निर्विरोध चुने गये, शेष 52 पर चुनाव होना है। विकासखंड सिवनीमालवा में 96 ग्राम पंचायतों में से 15 में निर्विरोध सरपंच चुने गए, शेष 81 पर चुनाव होना है एवं माखननगर में 64 ग्राम पंचायतों में से 5 में निर्विरोध सरपंच चुने गए, शेष 59 पर चुनाव होना है

जिले में 7 जनपद सदस्य निर्विरोध चुने गए

जिले के 7 जनपद पंचायतों में जनपद सदस्य के कुल 129 पद हैं। पंचायत चुनाव में 7 जनपद सदस्य निर्विरोध चुने गए। अब जिले के 122 जनपद पंचायत सदस्यों के पदो के लिए निर्वाचन होगा। विकासखंड नर्मदापुरम में जनपद पंचायत सदस्य के कुल 16 पद हैं। जिसमें 1 निर्विरोध चुने गए और 15 पदों के लिए निर्वाचन होगा। पिपरिया में जनपद सदस्य के कुल 16 पद हैं। जिसमें सभी 16 पदों के लिए निर्वाचन होगा। बनखेड़ी में जनपद सदस्य के कुल 15 पद हैं। 1 पद पर जनपद सदस्य निर्विरोध चुने गए। 14 के लिए चुनाव होगा। केसला में जनपद के 20 सदस्य हैं, जिसमें सभी 20 के लिए चुनाव होगा। सोहागपुर में जनपद सदस्य के भी सभी कुल 16 पद पर निर्वाचन होना है। सिवनी मालवा में जनपद सदस्य के कुल 25 पद हैं। जिसमें एक निर्विरोध चुना गया और शेष 24 के लिए चुनाव होगा एवं माखन नगर के 21 जनपद सदस्य है। जिसमें 4 निर्विरोध चुना गया और शेष 17 के लिए चुनाव होगा।

15 जिला पंचायत सदस्य के लिए होगा चुनाव

जिले में जिला पंचायत के कुल सदस्यों की संख्या 15 है, इन 15 जिला पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव सम्पन्न होगा।

CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!