---Advertisement---

[adrotate banner="7"]

नर्मदापुरम पुलिस की बड़ी स्ट्राइक, कांबिंग गश्त में 122 फरार वारंटी गिरफ्तार

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

नर्मदापुरम। पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा के मार्गदर्शन में जिले भर में अपराधियों के खिलाफ व्यापक अभियान छेड़ा गया है। 10 जनवरी की रात चलाए गए कांबिंग गश्त अभियान के दौरान पुलिस ने 122 फरार वारंटियों को धर दबोचा। देर रात तक चली इस कार्रवाई से जिले के गुंडे-बदमाशों और संदिग्धों में हड़कंप मच गया।

अनुभागवार गिरफ्तारी

  • इटारसी अनुभाग : इटारसी पुलिस ने 17, पथरौटा ने 07, केसला ने 05 और रामपुर पुलिस ने 02 वारंटी पकड़े।
  • नर्मदापुरम अनुभाग : कोतवाली और देहात थाना पुलिस ने 11-11 वारंटियों को तामील कराया।
  • सिवनी मालवा अनुभाग : सिवनी मालवा 06, डोलरिया 08 और शिवपुर 04 की टीम ने कार्रवाई की।
  • सोहागपुर व पिपरिया : माखन नगर ने सर्वाधिक 18, सोहागपुर ने 15, पिपरिया क्षेत्र से कुल 18 वारंटी गिरफ्तार किए।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन के निर्देशन में सभी थाना प्रभारियों ने अलग-अलग टीमें बनाकर इस सर्चिंग अभियान को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार, इस तरह की औचक चेकिंग और कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Related News

[adrotate banner="9"]

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.