---Advertisement---

[adrotate banner="7"]

नर्मदापुरम पुलिस ने जुआ फड़ पर कसा शिकंजा, 39 आरोपी गिरफ्तार, 26,060 नकद जब्त

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement
  • पिपरिया, इटारसी और सिवनी मालवा में एक्शन, 10 मामले दर्ज

नर्मदापुरम। पुलिस अधीक्षक (एसपी) नर्मदापुरम के सख्त निर्देशों के बाद जिले में अवैध जुआ गतिविधियों के खिलाफ एक अभियान चलाया गया है। इस अभियान के तहत जिले के विभिन्न थानों में प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक ही दिन में 39 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से कुल 26,060/- रुपये नकद राशि जब्त की गई है। पुलिस ने कुल 10 अलग-अलग अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है।

पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी थाना प्रभारियों को जुआ के संचालन पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के सख्त निर्देश दिए गए थे, जिसके बाद तीन प्रमुख अनुभागों में यह बड़ी कार्रवाई की गई।

बनखेड़ी में सबसे बड़ी कार्रवाई

अनुभाग पिपरिया के अंतर्गत, थाना बनखेड़ी पुलिस ने जुआ फड़ पर सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 अलग-अलग मामले दर्ज किए। बनखेड़ी पुलिस ने कुल 23 आरोपियों को गिरफ्तार किया। विभिन्न मामलों में कुल 11,770/- रुपये नगद जब्त किए गए। पिपरिया अनुभाग के इस क्षेत्र में अन्हाई, बारछी, खैरी रंधीर, मालहनवाडा और कोठरी जैसे क्षेत्रों में जुआ खेलते हुए आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा गया।

इसी अनुभाग में थाना पिपरिया पुलिस ने भी त्वरित कार्रवाई करते हुए सरदार वार्ड पिपरिया के 7 आरोपियों सुनील ठाकुर, अंकित अहिरवार, दीपक कैथवास, अमन विश्वकर्मा, सोहेल खां, राजकुमार राजगोंड, इरफान पठान से 3,390/- रुपये नगद जब्त किए। इटारसी अनुभाग में थाना इटारसी पुलिस ने भी जुआ के दो प्रकरण दर्ज किए। बंगाली कॉलोनी, खेड़ापति मंदिर और तालाब मोहल्ला खेड़ा से कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों मामलों में कुल 2,600 रुपए नगद जब्त किए गए।

अनुभाग सिवनी मालवा अंतर्गत थाना सिवनी मालवा पुलिस ने गाडरी मोहल्ला और दो पीपल बाबा कॉलोनी में कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया। सिवनी मालवा पुलिस ने इन आरोपियों से सर्वाधिक 8,300/- रुपये नगद जब्त किए। इस संपूर्ण कार्रवाई को थाना प्रभारी बनखेड़ी निरीक्षक विजय सनस, थाना प्रभारी पिपरिया निरीक्षक गिरीश त्रिपाठी, थाना प्रभारी इटारसी निरीक्षक गौरव सिंह बुंदेला और थाना प्रभारी सिवनी मालवा निरीक्षक राजेश दुबे ने अपनी-अपनी टीम के साथ मिलकर सफलतापूर्वक अंजाम दिया।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.