---Advertisement---

नर्मदापुरम पुलिस विशेष जागरुकता अभियान अभिमन्यु के तहत मैराथन दौड़ का आयोजन

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement
  • महिला अपराधों के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से अभियान

नर्मदापुरम। महिलाओं के विरुद्ध अपराध अक्सर नशे की लत, दहेज प्रथा, और पुरानी रूढि़वादिता जैसी प्रथाओं में निहित होते हैं, जो सामूहिक रूप से हिंसा और उत्पीडऩ को बढ़ावा देते हैं। अभिमन्यु अभियान के माध्यम से इन गहरी जड़ों वाली बुराईयों के बीच में एक ऐसे समाज को बढ़ावा देने पुलिस प्रयासरत है। जहां महिलाओं के साथ सम्मान और समानता का व्यवहार किया जाता है। इस अभियान में आज मैराथन दौड़ का आयोजन किया।

पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम डॉ. गुरकरन सिंह के निर्देशन में आज विशेष अभियान अभिमन्यु के तहत मैराथन दौड़ का आयोजन पुलिस लाइन ग्राउंड नर्मदापुरम से किया गया। मैराथन दौड़ में करीबन 100 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया जिन्हें ‘मैं भी अभिमन्यु’ स्लोगन लिखी टी-शर्ट वितरित की गई व प्रतिभागियों को महिला सम्मान के संबंध में शपथ ग्रहण करवाई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम आशुतोष मिश्र ने मैराथन दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

मैराथन दौड़ के उपरान्त प्रतिभागियो को स्वलपाहार वितरित किया गया। उक्त कार्यक्रम में जिला अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम ी आशुतोष मिश्र, उप पुलिस अधीक्षक महिला सुरक्षा मोहन सारवान, पुलिस सुबेदार सूरज जमरा, थाना प्रभारी देहात, महिला थाना प्रभारी अजाक, थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिस अधिकारी, कर्मचारी, स्कूल के विद्यार्थी उपस्थित रहे। यह अभियान 03 अक्टूबर से 12 अक्टूबर 2024 तक चलेगा।

विशेष अभियान मैं भी अभिमन्यु के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध हो रहे अपराधों एवं घरेलू हिंसा की रोकथाम तथा सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने हेतु आमजनों को जागरूक किया जा रहा है। विशेष अभियान मैं भी अभिमन्यु के तहत विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से महिला संबंधी अपराधों से संबंधित तथ्य जैसे नशा, दहेज, रूढि़वादिता, अश्लीलता, असंवेदनशीलता, भ्रूण हत्या, अशिक्षा, लिंगभेद आदि लिखा हुआ पंपलेट वितरित कर महिला संबंधी अपराधों के प्रति जागरूक किया जा रहा है, साथ ही पुलिस की टीम द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में भी अभिमन्यु के बारे में जानकारी दी जा रही है।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Rashtra Bharti School, Itarsi
error: Content is protected !!