---Advertisement---

नर्मदापुरम पुलिस चलाएगी ‘पहले स्वयं सुधरेंगे फिर दूसरों को सुधारेंगे’ अभियान

By
—
On:
Follow Us

इटारसी। पुलिस अधीक्षक डॉ गुरकरन सिंह की पहल के मुताबिक ‘पहले स्वयं सुधरेंगे फिर दूसरों को सुधरेंगे’ नामक अनोखे अभियान के तहत गुरुवार को ट्रैफिक पुलिस ने सीट बेल्ट नहीं लगाने वाले और बिना हेलमेट के बाइक चलाने वाले पुलिस कर्मियों को समझाइश दी है। इस दौरान ट्रैफिक नियमों का उल्लघंन करने वाले सभी पुलिस कर्मियों को भविष्य में सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

एसपी ने थाना प्रभारियों को अपने थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग और चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं साथ ही एक बार समझाइश उपरांत सुधार परिलक्षित न होने पर चालानी कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। वैधानिक आदेश का पालन न करने पर चालानी कार्यवाही के अतिरिक्त प्रशासनिक कार्यवाही की चेतावनी भी दी है।

जागरूकता की नई पहल

गौरतलब है नर्मदापुरम पुलिस ने जिले में सड़क हादसों में कमी लाने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से ‘पहले स्वयं सुधरेंगे, फिर दूसरों को सुधारेंगेÓ के तहत इस अनूठे पहल की शुरूआत की है। इसके तहत उन पुलिसकर्मियों को समझाइश दी गई, जो खुद नियमों का पालन नहीं कर रहे थे। नर्मदापुरम पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि सभी सड़क पर चलते समय निर्धारित यातायात नियमों का पालन करके अपने और दूसरों की जान की परवाह करें। अगर किसी प्रकार की असुविधा हो तो इन नंबरों 075742 53555, +91 70491 27005 पर संपर्क कर सकते हैं।

मुहिम के पीछे संदेश, ‘अगर पुलिस नियम तोड़ेगी, तो जनता से पालन की उम्मीद कैसे करें?’ ट्रैफिक नियमों को लेकर सख्ती के लिए नर्मदापुरम पुलिस और यातायात पुलिस ने अपने अनोखे अभियान से संदेश देने की कोशिश की है कि अगर पुलिस नियम तोड़ेगी, तो जनता से पालन की उम्मीद कैसे करें? इसलिए इस सड़क सुरक्षा कार्यक्रम में पहल करते हुए सबसे पहले पुलिसकर्मी ही आदर्श बने। अगले चरण में सड़क पर नियम का उल्लंघन कर चलने वाले पुलिस कर्मियों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की जाएगी।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.