- ग्राम पांजरा में किसानों की बैठक संपन्न, ली गई सदस्यता
इटारसी। जिले के ग्राम पांजरा में सेवा भारती ने किसानों की एक बैठक में सेवा भारती के जिलाध्यक्ष सतीश अग्रवाल ‘सांवरिया’, विभाग समन्वयक शिवप्रताप सिंह, मनोज राय और श्रवण पटेल मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में अतिथियों द्वारा किसानों को सेवा भारती द्वारा जिले में संचालित विभिन्न सेवा कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई। इसके पश्चात सर्वसम्मति से ‘सेवा भारती किसान समिति जिला नर्मदापुरम’ का गठन किया, जिसमें उपस्थित किसानों ने संस्था की सदस्यता भी ग्रहण की।
कुशल पटेल अध्यक्ष और नीलेंद्र बने सचिव
नवगठित किसान समिति में श्री कुशल पटेल को सर्वसम्मति से अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उनके साथ मनोज बमहनोटिया नर्मदापुरम, काली चरण पटेल, शंभू दयाल पटेल तारारोडा, सूरज प्रताप सिंह बड़ोदिया एवं अरुण मलैया निमसाडिया को उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। इसी प्रकार नीलेंद्र पटेल पांजरा को सचिव, पंकज मलैया निमसाडिया को कोषाध्यक्ष तथा सियाराम कीर होरियापीपर को सह-सचिव नियुक्त किया गया है।
कार्यकारिणी में राजू चौरे, पवन शर्मा, जयप्रकाश पटेल, राजेश और श्याम किशोर पटेल को सदस्य बनाया गया है।
किसानों ने ली सेवा भारती की सदस्यता
इस अवसर पर दिलीप पटेल, श्रवण पटेल, शरद पटेल, राकेश राठौड़, हरि किशोर पटेल, पवन चौधरी, अरुण चौधरी, एम.एल. पटेल, आशीष चौरे, भूपेंद्र पटेल और संजय चौरे सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। सभी ने सेवा भारती के कार्यों से जुड़ते हुए सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम के अंत में समिति सदस्य मनोज राय द्वारा सभी उपस्थित किसानों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।











