नर्मदापुरम। थाना देहात में पदस्थ उप निरीक्षक श्री भगवत सिंह उइके को अपनी सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने पर पुलिस विभाग की ओर से भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर अधिकारियों और सहकर्मियों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें सुखद भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
विदाई समारोह में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जितेंद्र पाठक मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ थाना देहात प्रभारी उषा मरावी, कोतवाली थाना प्रभारी गौरव बुंदेला, इटारसी थाना प्रभारी सौरभ पांडे, निरीक्षक अरविंद बेले सहित उप निरीक्षक सुखनंदन नरे, दीपिका लोखंडे, राम राव और गौरी शंकर माझी मौजूद रहे। इसके अलावा सहायक उप निरीक्षक प्रवीण शर्मा, दिनेश मेहरा, दीपक पाराशर, लक्ष्मण अमोल्य, एससीएम नवीन दुबे, कपिल और जितेंद्र सहित कोतवाली एवं थाना देहात का समस्त पुलिस स्टाफ उपस्थित रहा और उन्होंने श्री उइके को ससम्मान विदा किया।











