---Advertisement---

नर्मदापुरम टीम ने पहली पारी के आधार पर बनाई 104 रनों की बढ़त

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

नर्मदापुरम। जिनवार दास फौजदार स्मृति में आयोजित अंडर-15 बालक वर्ग प्रतियोगिता में तीसरा मुकाबला बैतूल एवं नर्मदापुरम के मध्य खेला गया। संभाग के सचिव प्रदीप सिंह तोमर ने बताया कि एमपीसीए ग्राउंड पर नर्मदापुरम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 127 रनों पर ऑल आउट हो गई।

जवाब में बैतूल की टीम महज 65 रन ही बना सकी। दूसरी पारी में दिन का खेल खत्म होने तक नर्मदापुरम टीम का स्कोर 42 रन 4 विकेट पर है। मैच में मैनेजिंग कमेटी के सदस्य अनुराग मिश्रा एवं सिलेक्शन कमेटी के चेयरमैन संजय नाफड़े, शफीक खान, मनोहर बिल्थरिया, नितेश राजपूत, सुनील कालोसिया, शैलेन्द्र पवार, विष्णु बौरासी, आकाश चौरे सहित नर्मदापुरम के कोच अनिकेत परमार, बैतूल कोच वंश मौजूद रहे। मैच में अंपायर विशाल शर्मा एवं फजल खान और स्कोरर की भूमिका दिनेश वर्मा ने निभाई।

स्कोर कार्ड

  • नर्मदापुरम पहली पारी 127/10/35ओवर
  • अभिराज राजपूत 33 रन, प्रज्ज्वल मीणा 24, दिव्यांश गालर 25,
  • ओबेद रजा 6 विकेट, दिव्यांशु चौहान 3 विकेट
  • बैतूल पहली पारी 65/10/39 ओवर
  • काव्यांश भालेकर 18 रन, पीयूष 17,
  • वंश वरयानी 3 विकेट, दिव्यांश गालर 2 विकेट, प्रज्ज्वल मीणा 2 विकेट, आयुष संतोरे 2 विकेट
  • नर्मदापुरम दूसरी पारी 42/4/10 ओवर
  • खेल जारी।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.