---Advertisement---

नर्मदापुरम अंडर-15 बालक वर्ग की क्रिकेट टीम घोषित

By
—
On:
Follow Us

नर्मदापुरम। नर्मदापुरम जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में अंडर-15 बालक आयु वर्ग की टीम के चयन हेतु ट्रायल 13 अक्टूबर 2026 से एमपीसीए ग्राउंड, नर्मदापुरम में आयोजित किए गए। ट्रायल में जिले भर से लगभग 100 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

ट्रायल के उद्घाटन अवसर पर नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट संघ के अध्यक्ष कपिल फौजदार, एमपीसीए मैनेजिंग कमेटी के सदस्य अनुराग मिश्रा एवं नर्मदापुरम जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष राजेश चौरे ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

जूनियर सिलेक्शन कमेटी ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन का बारीकी से आकलन करने के बाद 28 खिलाड़ियों को अगले दिन पुनः ट्रायल के लिए आमंत्रित किया। इसके बाद खिलाड़ियों को दो टीमों में विभाजित कर ट्रायल मैच आयोजित किया गया। मैच में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर चयन समिति ने अंतिम टीम की घोषणा की।

चयनित खिलाड़ियों के नाम

आदर्श शर्मा (कप्तान),निष्कर्ष पाराशर (उपकप्तान ) दिव्यराज सिंह राजपूत, आरुष उपाध्याय, प्रतीक राजपूत, प्रज्ञान थापक, विठ्ठल खंडेलवाल, मुरली रघुवंशी, दिव्यांश गालर, आयुष संतोरे, कृष्णा मांझी, भानु बारस्कर, अंश अग्रवाल, अनंत पेशवानी, अंश सिद्धाना, आदित्य श्रीवास्तव, पुनीत जराठे एवं विहान बारसे।

चयनित टीम आगामी 21 अक्टूबर 2026 से प्रारंभ होने वाले डिस्ट्रिक्ट टूर्नामेंट में नर्मदापुरम जिले का प्रतिनिधित्व करेगी। जिला क्रिकेट संघ को उम्मीद है कि सभी खिलाड़ी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेंगे। ट्रायल के दौरान जिला सचिव मनोहर बिलथरिया, जूनियर सिलेक्शन कमेटी के चेयरमैन चेतन राजपूत, चयनकर्ता नीरज गौर, सुनील शर्मा, सुनील कोलोसिया, कोच नितेश राजपूत एवं सहायक कोच कुणाल पटेल उपस्थित रहे।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.