---Advertisement---

[adrotate banner="7"]

माधवराव सिंधिया ट्रॉफी में उपविजेता रहा नर्मदापुरम, एक विकेट से जीता इंदौर

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

नर्मदापुरम। स्वर्गीय माधवराव सिंधिया ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला आज इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला गया जिसमें टॉस जीतकर नर्मदापुरम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अखिल निगोटे यादव के शानदार शतक 102 रन और यश दुबे के 88 रनों की बदौलत निर्धारित 50 ओवर में 353 रनों का लक्ष्य इंदौर संभाग के सामने रखा। जवाब में इंदौर की शुरुआत बेहतर रही और अंत में इंदौर संभाग को एक विकेट से फाइनल मुकाबले में जीत हासिल हुई।

संघर्षशील मुकाबले में नर्मदापुरम की टीम ने क्षमता के अनुसार प्रदर्शन किया और मुकाबले में अंत तक संघर्ष किया लेकिन जीत का परचम लहराकर इंदौर संभाग ने प्रतियोगिता को अपने नाम किया। सारांश जैन को दोहरे प्रदर्शन 92 रन और 3 विकेट के लिए मेन ऑफ द मैच चुना गया वहीं मैच में बेस्ट फील्डर आयुष मानकर नर्मदापुरम और करण ताहिलयानी इंदौर को दिया गया।

इनका कहना है

हमारी टीम ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया और अपने सभी मैच जीते फाइनल मैच भी बहुत रोमांचक रहा जिसमें हमे एक विकेट से हार का सामना करना पड़ा है। इस वर्ष नर्मदापुरम संभाग ने दो प्रतियोगिता जीती है और तीसरी में उपविजेता बना। यह संभाग क्रिकेट के लिए गर्व का विषय है। हम लगातार अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं और आने वाले समय में हमारे संभाग से भारत के लिए खिलाड़ी देखने को मिले। उपविजेता रही टीम के सभी खिलाडिय़ों, कोच, मैनेजर सहित संभाग क्रिकेट एसोसिएशन को बधाई देता हूं।

अनुराग मिश्रा, मानसेवी सचिव नर्मदापुरम क्रिकेट संघ

स्कोर कार्ड

नर्मदापुरम 352/7/50

अखिल निगोटे यादव 102रन, यश दुबे 88 रन, हिमांशु शिंदे 56 रन, सारांश जैन 3 विकेट, शुभम कैथवास 2 विकेट, आकाश राजावत 2 विकेट,

इंदौर 355/9/49

सारांश जैन 92 रन, करण ताहिलयानी 88 रन, शुभम शर्मा 64 रन, आयुष मानकर 3 विकेट, गौतम रघुवंशी 3 विकेट, हिमांशु शिंदे 2 विकेट, नवीन नागले 1 विकेट

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.