---Advertisement---

जिला स्तरीय शालेय फुटबॉल में नर्मदापुरम का एकतरफा दबदबा

By
—
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। राजमाता खेल प्रशाल खेड़ा मैदान में आयोजित जिला स्तरीय शालेय फुटबॉल प्रतियोगिता में नर्मदापुरम के खिलाडिय़ों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया है। नर्मदापुरम की टीम ने 14 और 17 वर्ष आयु वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई खिताब अपने नाम किए और प्रतियोगिता में अपना दबदबा कायम रखा।

जिले के राजमाता खेल प्रशाल खेड़ा मैदान में जिला स्तरीय शालेय फुटबॉल प्रतियोगिता में जिले के बनखेड़ी, पिपरिया, सोहागपुर, बाबई, नर्मदापुरम और सिवनी मालवा विकासखंड की टीमों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया, लेकिन मैदान पर पूरी तरह से नर्मदापुरम के खिलाडिय़ों का ही जलवा रहा।

प्रतियोगिता के परिणाम

प्रतियोगिता के सहसंयोजक और खेल शिक्षक अर्पण दुबे ने बताया कि नर्मदापुरम की टीमों ने विभिन्न वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

  • 14 वर्ष (बालक वर्ग) : नर्मदापुरम ने फाइनल मुकाबले में शानदार जीत दर्ज कर विजेता का खिताब जीता (पिपरिया उपविजेता)।
  • 14 वर्ष (बालिका वर्ग) : इस वर्ग में भी नर्मदापुरम की बालिकाओं ने बाजी मारी और विजेता बनीं (पिपरिया उपविजेता)।
  • 17 वर्ष (बालक वर्ग) : नर्मदापुरम के बालकों ने उत्कृष्ट खेल दिखाते हुए विजेता की ट्रॉफी उठाई (पिपरिया उपविजेता)।
  • 17 वर्ष (बालिका वर्ग) : इस कड़े मुकाबले में नर्मदापुरम की टीम ने शानदार खेल दिखाया और उपविजेता रही (बनखेड़ी विजेता)।

संभाग स्तर के लिए श्रेष्ठ खिलाडिय़ों का चयन

प्रतियोगिता के संयोजक और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मेहरा गांव के प्राचार्य हरीश चोलकर ने बताया कि इस जिला स्तरीय आयोजन के लिए विशेष चयनकर्ताओं की नियुक्ति की थी। इन चयनकर्ताओं ने खिलाडिय़ों के खेल कौशल, मैदान पर उनके प्रदर्शन और प्रतिभा का बारीकी से आकलन कर श्रेष्ठ खिलाडिय़ों का चयन किया है। अब ये चयनित प्रतिभावान खिलाड़ी आगामी संभाग स्तरीय शालेय फुटबॉल प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

आयोजन के दौरान खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन करने के लिए फाइटर क्लब के अध्यक्ष सत्यम अग्रवाल, वरिष्ठ फुटबॉल कोच भागवत सिंह और गोलू मालवीय प्रमुख रूप से शामिल थे। इस पूरी प्रतियोगिता को कराने में अश्वनी मालवीय,संतोष यादव,विनोद दुबे,अरविंद रैकवार, अरविंद सिंह, रवि हरदुआ, कमल सिंह ठाकुर, नीरज यादव, गोल्डी यादव, हसमुख भाई, सोनू रैकवार, रजत सोनी, हरीश थापा सहित सभी अंपायरों और खेल विभाग के सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Manju Thakur

मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रही हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखती हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.