नर्मदापुरम। मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने 23 मार्च से ग्वालियर में आयोजित होने वाली ‘स्वर्गीय माधवराव सिंधिया ट्रॉफी’ के लिए नर्मदापुरम संभाग की सीनियर क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया गया है। चयन समिति के चेयरमैन संजय नाफड़े ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन और फिटनेस को आधार बनाकर टीम की घोषणा की।
अनुभवी खिलाड़ियों पर भरोसा
संभाग क्रिकेट संघ के मानसेवी सचिव प्रदीप तोमर ने बताया कि चयन में खिलाड़ियों के हालिया प्रदर्शन को प्राथमिकता दी गई है। टीम की कमान प्रतिभाशाली खिलाड़ी यश दुबे को सौंपी गई है, जबकि राहुल चंद्रौल विकेटकीपर की भूमिका में होंगे। गौरतलब है कि गत वर्ष नर्मदापुरम की टीम इस प्रतियोगिता के फाइनल तक पहुँची थी। एमपीसीए मैनेजिंग कमेटी मेंबर अनुराग मिश्रा ने विश्वास जताया है कि इस बार टीम और बेहतर तालमेल के साथ खिताब जीतकर लौटेगी।
नर्मदापुरम संभाग की चयनित टीम
यश दुबे (कप्तान), राहुल चंद्रौल (विकेटकीपर), गौतम रघुवंशी, अखिल निगोटे यादव, अथर्व महाजन, हिमांशु शिंदे, आर्यन देशमुख, आयुष मानकर, प्रशांत कासदे, ऋत्विक दीवान, नवीन नागले, विधान दुबे, कार्तिक राजोरिया, पुलकित गिरी एवं शास्वत भदौरिया।
टीम के साथ कोच के रूप में अतुल प्रताप सिंह, ट्रेनर सुनील कलोसिया और मैनेजर मनोहर बिलथरिया अपनी सेवाएं देंगे। टीम की घोषणा पर संभाग के समस्त पदाधिकारियों व खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।










