---Advertisement---

बड़े पर्दे पर नर्मदा का प्रताप: कल रिलीज होगी ‘द नर्मदा स्टोरी’, रीयल आईपीएस और बॉलीवुड दिग्गजों का दिखेगा जलवा

By
Last updated:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

 नर्मदापुरम/इटारसी। माटी की सौंधी खुशबू, विहंगम घाट और एक ऐसी कहानी जो सीधे दिल पर दस्तक दे—बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘द नर्मदा स्टोरी’ कल यानी 12 जून से सिनेमाघरों में इतिहास रचने आ रही है। स्थानीय लोकेशंस और रीयल इंसिडेंट्स पर आधारित यह फिल्म क्षेत्र के दर्शकों के लिए बेहद खास है, क्योंकि इसे इटारसी के मृत्युंजय सिनेमा और नर्मदापुरम के मीनाक्षी टॉकीज में प्रदर्शित किया जाएगा।  फिल्म के मुख्य अभिनेताओं में से एक, लोकल बॉय शरद सिंह ने फिल्म से जुड़े कई दिलचस्प और भावुक पहलू साझा किए।

 स्टारकास्ट : रीयल कॉप और रील दिग्गजों की जुगलबंदी

इस फिल्म का सबसे बड़ा ‘यूएसपी’ इसकी अनूठी और दमदार स्टारकास्ट है, जिसमें बॉलीवुड के महारथियों के साथ असली प्रशासनिक अधिकारी स्क्रीन शेयर कर रहे हैं।

आईपीएस सिमाला प्रसाद मध्य प्रदेश कैडर की असली आईपीएस अधिकारी, जो पर्दे पर सब-इंस्पेक्टर ‘नर्मदा रायकवार’ के बेहद कड़क और मुख्य किरदार में नजर आएंगी। रघुवीर यादव नंदकिशोर रायकवार की एक बेहद सशक्त और जमीनी भूमिका में, अश्विनी कालसेकर व्यवस्था से अकेले भिड़ जाने वाली आदिवासी मां अग्नि धुर्वे के मुख्य किरदार में, दिग्गज अभिनेता मुकेश तिवारी राम रतन शुक्ला के रूप में एक बार फिर खौफनाक नकारात्मक भूमिका से रोमांचित करेंगे। इश्तियाक खान एक बेहद चुनौतीपूर्ण और अलग प्रयोग, निशा नाम के ट्रांसजेंडर विलेन के रूप में, जरीना वहाब व अंजलि पाटिल क्रमश: सुधा रायकवार और गुलाब सिंह के प्रभावशाली किरदारों में।

 लोकल टैलेंट का सस्पेंस धमाका

नर्मदापुरम के अपने कलाकार शरद सिंह फिल्म में लापता पुलिस इंस्पेक्टर पुरुषोत्तम भदौरिया के एक बेहद सस्पेंसफुल और मुख्य किरदार को जीवंत कर रहे हैं। शरद ने बताया कि फिल्म का उद्देश्य यहां की छिपी हुई अभिनय प्रतिभाओं को नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा  के मंझे हुए कलाकारों के साथ एक बड़ा मंच देना है। साथ ही सदानंद पाटिल भी एक अहम रोल में दिखेंगे।

यह सिर्फ एक सिनेमा नहीं, बल्कि नर्मदांचल के सामाजिक ताने-बाने और विपरीत परिस्थितियों से लड़ते किरदारों का आईना है। जब आप अपने ही जाने-पहचाने घाटों, गलियों और चेहरों को रुपहले पर्दे पर देखेंगे, तो जुड़ाव होना लाजमी है। तो टिकट बुक कराइए और अपनी माटी के इस सिनेमाई उत्सव का हिस्सा बनिए!

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.