इटारसी। पत्रकार कल्याण महासंघ का राष्ट्रीय अधिवेशन 1 मई दिन सोमवार को संस्कारधानी छतरपुर के ऑडिटोरियम में सुबह 11 बजे से शुरू होगा। एक दिवसीय इस अधिवेशन में देश के 10 प्रांतों के पत्रकार कल्याण महासंघ के पदाधिकारी शामिल होंगे।
अधिवेशन में प्रदेश सरकार के मंत्री क्षेत्र के सभी विधायक जिला पंचायत अध्यक्ष नगर पालिका अध्यक्ष भाजपा जिला अध्यक्ष कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रशासनिक अधिकारी अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पत्रकार कल्याण महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव भारद्वाज करेंगे। महासंघ के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश जैन, प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप दुबे, प्रदेश प्रभारी दिनेश शिल्पी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रामबाबू सिंह परिहार एवं संभागीय अध्यक्ष नवीन चंदेरिया ने बताया कि अधिवेशन में पत्रकारों की समस्याओं पर चर्चा होगी एवं समस्याओं के निराकरण की रणनीति भी तय होगी।
उन्होंने पत्रकार कल्याण महासंघ के सभी संभागीय अध्यक्ष ,जिला अध्यक्ष, प्रदेश के पदाधिकारियों से अनुरोध किया है कि अधिवेशन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों।